फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Community toilets built in lakhs destroyed, public stricken

लाखों में बना सामुदायिक शौचालय ध्वस्त, जनता त्रस्त

Tue, 11 May 2021 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Community toilets built in lakhs destroyed, public stricken
चकिया। प्रधानमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव तथा नगरीय निकाय में स्वच्छता के लिए व्यापक अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपए खर्च कर निर्मित सामुदायिक शौचालय देखभाल के अभाव में बदहाली पर आंसू बहा रहा है। शौचालय खराब के चलते नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुरुस्त कराने की मांग ठंडे बस्ते में पड़ी है। प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन नगर पंचायत चकिया में हाशिए पर है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत विगत दिनों सामुदायिक शौचालय का निर्माण वार्ड नंबर छह के चंद्रावती नाला के किनारे स्वीपर बस्ती में कराया गया है। इसमें स्वच्छ भारत मिशन और राज्य वित्त योजना से 8. 93 लाख रुपये की धनराशि खर्च की गई है। सामुदायिक शौचालय पांच पुरुषों के लिए तथा पांच महिलाओं के लिए संयुक्त बनाया गया है। नगर पंचायत द्वारा इसकी देख-रेख के लिए कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। रख-रखाव नहीं होने के कारण शौचालय में पानी नदारद है। शौचालय के दरवाजे ध्वस्त हो चुके हैं। इससे नागरिको को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक शौचालय की खस्ताहाल व्यवस्था को लेकर वार्ड के सभासद की ओर से नगर पंचायत को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया। वार्ड के जनप्रतिनिधि जिला योजना समिति सदस्य व सभासद मीना विश्वकर्मा ने बताया कि शौचालय की व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए नगर पंचायत में पत्र देकर अवगत कराया गया है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मेही लाल गौतम ने कहा कि शौचालय की खराब व्यवस्था को जल्द ही सुदृढ़ करने के कार्रवाई किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed