फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Commotion on the student 's death

छात्र की मौत पर हंगामा

Thu, 01 Oct 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 01 Oct 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
Commotion on the student 's death
डूही-सूही गांव स्थित एक हास्टल में रहने वाले कक्षा तीन के छात्र बृजेश की
विज्ञापन
बुधवार की भोर में बीएचयू के सर सुंदर लाल चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई।

छात्र का शव लेकर वापस पहुंचे परिवार वालों व ग्रामीणों ने हास्टल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये हंगामा किया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।

बिहार के कैमूर जिले के चांद थाना अंतर्गत चन्ना गांव निवासी पेशे से मजदूर रामप्रताप ने अपने नौ वर्षीय पुत्र बृजेश को गरीबों के बच्चों के लिए काम कर रही संस्था के हास्टल में 2013 में दाखिला कराया था।

 बृजेश सोसायटी के खर्च पर चकिया प्राथमिक व़िद्यालय प्रथम में कक्षा 3 में पढ़ता था। ग्रामीणों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से बृजेश की तबीयत खराब चल रही थी।


 मंगलवार को बृजेश की हालत नाजुक होने पर ग्रामीण सुजीत ने उसे स्थानीय जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बुधवार की तड़के उसकी मौत हो गई।

    संस्था पर समयानुसार खाना और दवा न देने की लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने ग्रामीणों को साथ लेकर हंगामा मचाना शुरू कर दिया।


हंगामा की सूचना पर पहुंचे कोतवाल आरएन उपाध्याय ने लोगों को समझाया बुझाया।

 कोतवाल ने बताया कि परिवार वालों ने बालक के शव को लेकर हास्टल पर हंगामा किया था।   इसकी सूचना मिने पर पुलिस वहां पहंुची तथा हंगामा कर रहे परिजनों को समझाबुझाकर शांत करा दिया।


 इस संबंध में अभी तक परिवार की तरफ से सोसायटी के विरुद्ध    कोई तहरीर नहीं दी गई है।

 अगर तहरीर मिलती है आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed