फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   commotion for making aadhar card

आधार कार्ड न बनने से आक्रोशित लोगों ने मचाया हो-हल्ला

Thu, 07 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
commotion for making aadhar card
धानापुर। कस्बा स्थित उप डाकघर में आधार बनाने व संशोधन करने में लापरवाही का आरोप लगाकर बच्चों व उनके अभिभावकों ने बृहस्पतिवार को हल्ला मचाया। डाकघर का निरीक्षण करने पहुंचे डाक निरीक्षक ने आधार कार्ड बनाने व संशोधन किए जाने का आश्वासन दिया उसके बाद बच्चे व उनके अभिभावक शांत हुए।
विज्ञापन

अभिभावकों ने आरोप लगाया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए डाककर्मियों द्वारा सौ रुपये लेने के बाद भी आधार बनाकर नहीं दिया जा रहा है। आधार कार्ड के अभाव में बच्चों का स्कूलों में दाखिला नहीं हो पा रहा है। कहा कि दूर-दराज के गांवों से आधार कार्ड बनवाने व उसमे संशोधन कराने को लेकर लोग उप डाकघर में आते हैं पर घंटों इंतजार के बाद उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। विरोध करने वालों में हर्ष, ज्योति, यश, रेशमा, संदीप, प्रेमा, तपेश, राधिका, राकेश, पवन कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed