फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Collided with a magic truck carrying a corpse, 17 injured

Chandauli News: शव लेकर जा रही मैजिक ट्रक से टकराई, 17 घायल

Wed, 27 May 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Collided with a magic truck carrying a corpse, 17 injured
चंदौली जिला अस्पताल में घायलों काइलाज करते चिकित्सक। स्रोत: जागरूक पाठक
चंदौली। सदर कोतवाली अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर सोमवार की रात शव लेकर जा रही मैजिक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में मैजिक सवार 17 लोग घायल हो गए। मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख पुकार सुनकर पहुंची पुलिस और एनएचएआई ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बिहार में भभुआ जिले के भगवानपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। लोग अंतिम संस्कार के लिए मैजिक वाहन से शव लेकर मणिकर्णिका घाट वाराणसी के लिए चले थे। रात डेढ़ बजे मैजिक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंदा झांसी गांव के समीप पहुंची थी कि चालक को झपकी आ गई। इससे मैजिक आगे जा रहे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। पुलिस और एनएचएआई हेल्पलाइन टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से पं. कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

इस घटना में 17 लोग घायल हुए हैं। चिकित्सकों ने 4 की हालत नाजुक देख कर बीएचयू ट्रॅामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed