{"_id":"581b98e14f1c1bd635436815","slug":"coins-will-not-take-action-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्के न लेने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्के न लेने पर होगी कार्रवाई
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 04 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
दस रुपये के सिक्के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस के सिक्के लेने से यदि कोई इनकार करता है तो उसकी शिकायत जरूर करें। अफवाहों के चलते सिक्कों को व्यापारी नकली बताकर लेने से इंकार कर रहे हैं। जबकि बैंक अधिकारी बार-बार इसे अफवाह बता रहे हैं। उनका कहना है कि उपभोक्ता अपने सिक्के बैंक की नजदीकी शाखाओं में ले आएं और उसके बदले नोट ले जाएं।
मुगलसराय के आनंद नगर काली महाल निवासी अमित तिवारी गुरुवार की सुबह दस का सिक्का सामान लेकर दुकानदार को दिया तो उसने इंकार कर दिया। अमित ने जैसे ही कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने को कहा तो दुकानदार ने सिक्का ले लिया। आरपीएफ कालोनी निवासी एमके यादव ने बताया कि उन्होंने रिक्शे वाले को दस रुपये के सिक्के दिए तो उसने मना करते हुए सिक्के वापस कर दिए। बाद में पैसा न होने के चलते रिक्शा चालक ने सिक्का ले लिया। बुधवार को मुगलसराय के ईस्टर्न बाजार निवासिनी गुरजिंदर कौर नई सट्टी में शाम के समय सब्जी लेने गईं। उन्होंने सब्जी विक्रेता को सौ का एक नोट और दस का एक सिक्का दिया। विक्रेता ने सिक्का नहीं लिया।हृदयपुर गांव निवासी मुन्ना यादव परमार कटरा स्थित एक दूकान पर गिफ्ट लेने पहुंचा। मुन्ना ने बताया कि दूकानदार द्वारा गिफ्ट के 35 रुपये मांगे तो उसने दस के तीन और पांच का एक सिक्का दिया। दूकानदार ने दस के सिक्के लेने से इंकार कर दिया तो उसने दुकानदार से सिक्के न लेने के लिए लिखकर देने को कहा और भारतीय मुद्रा अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी तब दुकानदार ने सिक्के लिए।