फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Coal-laden truck caught, FIR lodged against three

Chandauli News: कोयला लदा ट्रक पकड़ा, तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 20 Nov 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Coal-laden truck caught, FIR lodged against three
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामनगर-कटरिया मार्ग पर जांच के दौरान वन विभाग की टीम ने फर्जी रसीद के सहारे पास हो रहे कोयला लदे ट्रक को पकड़ लिया।
विज्ञापन

इसके बाद वन विभाग की टीम ने ट्रक चालक, खलासी और चंदासी स्थित ट्रांसपोर्ट से जुड़े व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराकर ट्रक को सीज कर दिया।

डीएफओ रामनगर बी शिवशंकर ने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी कि वन विभाग की फर्जी पर्ची सहारे ट्रक पास हो रहा है।
सूचना पर उन्होंने टीम ने रामनगर-कटरिया मार्ग के मध्य लंका मैदान पर कोयला लदे ट्रक को रोक लिया। इसके बाद कोयले से जुड़े कागजात की मांग की गई। ड्राइवर शिवचन्द जाट निवासी टिठोडी जिला-भीलवाड़ा, राजस्थान ने जो कागजात दिया वह फर्जी मिला।
चालक शिवचंद, खलासी देवी लाल और राहुल आरएस ट्रांसपोर्ट के खिलाफ तहरीर दी। जिसपर पुलिस तीनों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगन राज सिंह ने बताया कि ट्रक चालक और खलासी को जेल भेज दिया गया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed