फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Coach attendant molest woman passenger in Rajdhani Express

राजधानी एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट ने किया महिला यात्री से छेडखानी

Mon, 16 Mar 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Coach attendant molest woman passenger in Rajdhani Express
पीडीडीयू नगर। नई दिल्ली से राजेंद्र नगर जा रही डाउन पटना राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने महिला यात्री से शराब के नशे में धुत होकर छेड़खानी की। महिला यात्री की शिकायत पर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आधी रात के बाद कोच अटेडेंट को गिरफ्तार कर मेडिकल चेकअप के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

नई दिल्ली से राजेन्द्रनगर जा रहे पटना राजधानी एक्सप्रेस के बी-7 कोच में सो रही महिला यात्री ने कोच अटेंडेट अमरदीप कुमार पर शराब के नशे में धुत होकर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए शोर मचाना शुुरू कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत कंट्रोल से की। कंट्रोल की सूचना राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम ट्रेन आने के पहले ही प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंच गई। रात 2.50 बजे ट्रेन प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। यहां आरपीएफ एसआई राजेश कुमार, जीआरपी के एसआई एके सिंह, और एएसआई आरपीएफ रामदास आदि दल बल के साथ पहुंच गए और कोच अटेंडेंट अमरदीप को नीचे उतार कर मेडिकल कराया गया। यहां शराब पीने की पुष्टि होने के बाद कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जीआरपी पीडीडीयू निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि महिला यात्री की शिकायत पर कोच अटेंडेंट को जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed