फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds remained throughout the day, it did not rain, the weather remained pleasant

Chandauli News: दिन भर छाए रहे बादल, बरसे नहीं, मौसम रहा सुहावना

Sat, 21 Jun 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained throughout the day, it did not rain, the weather remained pleasant
पीडीडीयू नगर। जिले में शुक्रवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि बारिश नहीं हुई। हल्की हवा चलने से मौसम सुहाना बना रहा। शुक्रवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम 27 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार कल से मानसून सक्रिय होगा और बारिश होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल लिया था। सुबह हल्की बूंदा बांदी भी हुई। हालांकि असर नहीं दिखा। दिन भर बादल छाए रहे और हल्की हवा चलती रही। दोपहर में और शाम के वक्त कई बार घने बादल छा गए और लगा कि बारिश शुरू ही होने वाली है लेकिन नहीं हुई। दिन भर 18 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही हवा काफी राहत देती रही। मौसम विभाग की मानें तो जिले में मानसून आ गया है और कभी भी बारिश हो सकती है। बादलों के छाने के कारण लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। मानसून तय तिथि 22 जून से काफी सक्रिय हो जाएगा। इस दौरान जिले के कई स्थानों पर अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed