फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds prevailed throughout the day on relief from melting

गलन से मिली राहत पर दिनभर छाए रहे बादल

Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Clouds prevailed throughout the day on relief from melting
पीडीडीयू नगर। जिले में सोमवार को गलन से तो राहत मिली पर पूरे दिन भगवान भाष्कर के दर्शन नहीं हुए। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। वहीं किसानों का कहना है कि प्रर्याप्त बारिश हो चुकी है अगर अब और बारिश हुई तो वह अब फसल को नुकसान पहुंचाएगी।
विज्ञापन

जिले में शनिवार की रात में लगभग एक घंटे तक तेज बारिश हुई। इससे रबी फसलों को फायदा हुआ। लोगों को उम्मीद थी कि सोमवार से मौसम साफ हो जाएगा, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। इससे किसानों के माथे पर चिता की लकीरें खींच गई हैं। दोबारा यदि तेज बारिश हुई तो रबी फसलों को नुकसान पहुंचना तय है। खेत में पानी लगने से गेहूं, दलहनी और तिलहनी फसलों के पौधे नष्ट हो सकते हैं। इससे किसान सांसत में हैं। इस समय धूप और सामान्य मौसम फसलों के अनुकूल होगा। इससे फसलों का विकास सही ढंग से होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंचा। आर्द्रता 84 फीसद और हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। कृषि मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 25 जनवरी के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आएगी। कोहरा का प्रकोप भी कम होगा। इससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। जनवरी के बाद दिन में ठंड दिनोंदिन कम होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed