फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds covered the sky, temperature increased by two degrees

Chandauli News: आसमान में छाए रहे बादल, दो डिग्री बढ़ा तापमान

Sat, 12 Sep 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Clouds covered the sky, temperature increased by two degrees
जिले में रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है। इन दिनों मिला-जुला मौसम देखने को मिल रहा है। इसके कारण तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में धूप खिली, इससे अधिकतम तापमान में दो डिग्री की वृद्धि आई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वही मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में बूंदाबांदी होने के अनुमान व्यक्त किए है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से हो रही रुक-रुक कर बारिश के बाद अब शुक्रवार को मौसम साफ हुआ। किसानों के चेहरे पर धूप खिलने से राहत दिखी। धान की फसल के लिए यह धूप फायदेमंद है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव होगा। डॉक्टरों ने उमस भरे मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ.अजय कुमार ने बताया कि अचानक से मौसम में बदलाव हुआ है। इसके कारण तापमान में दो डिग्री की वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed