फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Clouds and rain expected till May 2

Chandauli News: दो मई तक बादल और बारिश के आसार

Wed, 30 Apr 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Clouds and rain expected till May 2
पीडीडीयू नगर। जिले में मौसम दो मई तक सुहाना बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण ऐसा हो सकता है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। हालांकि मंगलवार को दिन भर धूप खिली रही और हवाएं भी चलती रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस कम 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान अपने 24 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। उधर, मौसम विभाग ने अप्रैल महीने के अंतिम दिनों और दो मई तक जिले में बारिश के साथ ही बिजली गिरने की संभावना जताई है। हालांकि ठंडी हवा चलने के अलावा मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखा जा रहा है। ठंडी हवा चलने से लोगों को लू से राहत जरूर मिली है। मंगलवार को भी सुबह से धूप खिली रही, लेकिन करीब 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने से राहत रही। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और चक्रवाती परिसंचरण के असर से मौसम में बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के पूर्वी और तराई इलाकों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम में होने वाले बदलाव को देखते हुए उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि कटी हुई गेहूं, चना व अरहर की फसल को बंडल बांधकर सुरक्षित स्थानों पर रख दें। वहीं मूंग, मूंगफली व गन्ना की खेती करने वाले किसान रोपी गई फसलों में तेज हवा की स्थिति में सिंचाई न करें। उन्होंने सलाह दी कि सब्जियों व केला और पपीता की खेती करने वाले किसान बोआई उचित नमी पर ही करें। तेज हवा चलने पर केमिकल या उर्वरक का छिड़काव न करें। बारिश होने की दशा में खेतों में जमा अतिरिक्त पानी को बाहर निकाल दें। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि बादलों के गरजने, बिजली गिरने व झोंकेदार हवा चलने पर घर के अंदर रहें व खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और बिजली से संचालित होने वाले उपकरणों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed