फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   City's open drains are inviting diseases

शहर की खुली नालियां बीमारियों को दे रहीं न्योता

Tue, 07 Jun 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
City's open drains are inviting diseases
नगर और नगर पंचायत चंदौली क्षेत्र में वार्डो में छोटी व बड़ी नालियां खुली हुई हैं। उनको ढ़कने के लिए कोई इंतजाम नहीं किये गये हैं। नालियों के खुला होने के कारण लोगों को दुर्गन्ध से काफी परेशानी होती है। इसके साथ ही संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर पालिका पीडीडीयू अंतर्गत कुल 25 वार्ड हैं। नगर पंचायत चंदौली में 15 है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से यहां विकास से संबंधित कई कार्य कराये गये हैं। लेकिन इन नगर निकाय क्षेत्रों में बनी छोटी- बड़ी नालियां खुली हुई हैं। नालियों को ढकने के लिए कोई इंतजाम नहीं किये गये हैं। नालियों के खुला होने के कारण दिनभर दुर्गन्ध उठती रहती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इसके अलावा नालियों की साफ-सफाई की ठीक से नहीं होने के कारण संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है। कई बार नालियां जाम होने के कारण उनका पानी सड़क पर बहता रहता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed