फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   cinema

235 दिन बाद खुले सिनेमा हाल, पहले दिन पहुंचे कम दर्शक

Mon, 16 Nov 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
cinema
फोटो 11
विज्ञापन

235 दिन बाद खुले सिनेमा हाल, दर्शक कम
आईपी सिनेमा में पहले शो में पहुंचे मात्र नौ दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जिले में 235 दिन की बंदी के बाद रविवार को सिनेमा हाल खुले। पहले दिन आईपी मुगल में तो पहले शो में मात्र नौ दर्शक पहुंचे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था की गई। प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं दिया गया।
आईपी मॉल में दो स्क्रीन है। ऑडी एक मे 374 और ऑडी दो में 315 सीट है। इसके अलावा कन्हैया टॉकीज सिंगल स्क्रीन थियेटर है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद 15 नवंबर से थियेटर खोलने का निर्णय लिया गया। सिनेमा हॉल को सैनिटाइज किया गया, वहीं एक सीट छोड़ कर दर्शकों को बैठने की व्यवस्था की गई। आईपी मुगल में नई फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ रिलीज किया गया। प्रदर्शन दिन में 11 बजे, एक बजे, 2.30, 5.45 और नौ बजे किया गया। पहले दिन मात्र नौ दर्शक फ़िल्म देखने पहुंचे। वहीं कन्हैया टॉकिज में भोजपुरी फिल्म ‘मेहंदी लगाकर रखना’ का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

आईपी सिनेमा के मैनेजर विशाल तिवारी ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल और सरकार के नियमों का पालन करते हुए फ़िल्म का प्रदर्शन शुरू किया गया है। पहले दिन दर्शक कम रहे। अब दर्शकों के बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed