फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chunaav jeetane ke baad bhee 15 pradhaan nahin le paenge shapath

चुनाव जीतने के बाद भी 15 प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ

Wed, 12 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
chunaav jeetane ke baad bhee 15 pradhaan nahin le paenge shapath
नौगढ़। ग्राम पंचायत सदस्य नहीं चुने जाने के कारण तहसील में चुनाव जीतने के बाद भी 15 गांवों के प्रधान शपथ नहीं ले सकेंगे। ऐसे में निर्वाचित प्रधान कोई कार्य भी नहीं करा सकते। इन पंचायतों की कमान प्रशासक के हाथों में ही रहेगी। ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के बाद भी नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायतों में चुनाव जीतने वाले ग्राम प्रधानों को झटका लगा है क्योंकि जितने के बाद भी वे शपथ नहीं ले पाएंगे। इस दशा में वे गांव में विकास संबंधी कोई कार्य भी नहीं करा पाएंगे। खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव का कहना है कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित तिथि आने के बाद फिर से ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव कराकर कोरम पूरा कराया जाएगा। स्थानीय ब्लॉक के 43 ग्राम पंचायतों में सदस्य के 556 पद हैं। इनमें से महज 450 पदों के लिए ही नामांकन हुआ है। इसके चलते ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्य का कोरम पूरा नहीं हो सका है। नियमानुसार कोरम पूरा हुए बगैर प्रधान न तो शपथ ग्रहण कर सकते हैं और न ही विकास कार्य करा सकते हैं। जिस ग्राम पंचायत में 11 वार्ड हैं वहां कम से कम आठ, 13 वार्ड हैं तो नौ और 15 वार्ड हैं तो कम से कम 10 सदस्यों का चुना जाना अनिवार्य होता है।
विज्ञापन

तीन ग्राम पंचायतों में नहीं चुने गए हैं एक भी सदस्य
सबसे मजे की बात तो यह है कि ग्राम पंचायत चुप्पेपुर, परसियां और जयमोहनी पोस्ता में तो एक भी सदस्य के पद पर नामांकन ही नहीं हुआ है। बड़ी संख्या में सदस्यों का चुनाव न होना प्रधानों के लिए मुसीबत बन गया है। देखा जाए तो हर ग्राम पंचायत में छह समितियां होती हैं। प्रत्येक समिति में एक-एक ग्राम पंचायत सदस्य शामिल होते हैं। इनकी सहमति और हस्ताक्षर से ही विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार होती है। एडीओ पंचायत प्रेमचंद ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में सदस्यों की संख्या कम है वहां दोबारा चुनाव कराना होगा। सदस्यों का कोरम पूरा होने पर ही ग्राम पंचायत को पूर्ण माना जाएगा। इसके बाद ग्राम प्रधानों का शपथ ग्रहण होगा जिसके बाद वे विकास कार्य करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों के प्रधान नहीं ले पाएंगे शपथ
जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे उनमें जयमोहनी पोस्ता, लौवारी कला, मझगाई, सोनवार, मलेवर परसहवा, जरहर, सेमरा कुसही, देवरी कला, बरबसपुर, बजरडीहा ,रिठीया, परसिया, चुप्पेपुर व शमशेरपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed