फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Christmas preparations fast, shops gifted with gift items

क्रिसमस की तैयारी तेज, गिफ्ट आइटमों की सज गई दुकानें

Thu, 17 Dec 2020 07:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
Christmas preparations fast, shops gifted with gift items
पीडीडीयू नगर। जिले में क्रिसमस की तैयारी तेज हो गई है। पीडीडीयू नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाल यीशु तीर्थ सहित अन्य गिरजाघरों को दुल्हन की तरह सजाया जाने लगा है। वहीं नगर में गिफ्ट आइटमों की दुकानों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी है। यहां से लोग सांता क्लॉज के मुखौटे सहित अन्य वस्तुओं की खरीदारी करने पहुंचने लगे हैं। हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण इस वर्ष प्रशासन ने सीमित दायरे में ही पर्व मनाने की इजाजत दी है।
विज्ञापन

क्रिसमस मसीही समुदाय का सबसे बड़ा पर्व है। नगर के यूरोपियन कॉलोनी स्थित चर्च में पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। पर्व में शामिल होने के लिए देश के कई हिस्सों से श्रद्धालु पहुंचते हैं। पर्व के मौके पर चर्च को काफी आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। चर्च परिसर में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी कई आकर्षक झांकियां सजाई जाती हैं जिन्हें देखने के लिए सभी समुदाय व धर्म के लोगों की भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा बाजार में गिफ्ट आइटमों की दुकानें भी सज गई हैं। पर्व पर मसीही समुदाय के लोग इन गिफ्ट आइटमों की खरीदारी करते हैं। कई लोग सांता क्लॉज के मुखौटे खरीदते हैं और पर्व के दिन इन मुखौटों को पहनकर बच्चों व असहायों में गिफ्ट बांटते हैं। इस संबंध में यूरोपियन कॉलोनी स्थित चर्च के फादर थामस डेविड ने बताया कि पर्व की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। सजावट के कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संगीता जैकब ने कहा कि क्रिसमस प्यार व उद्धार करन वाला पर्व है। गरीबों और असहायों की सेवा करना प्रभु का लक्ष्य रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed