फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chori

खिड़की का सरिया काटकर घुसे चोरों ने गहने चुराए

Tue, 02 Jul 2019 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
chori
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत कैलावर पुलिस चौकी के समीप मथेला पुल पर रविवार की रात चोरों ने संतोष मौर्य के मकान के खिड़की का सरिया काटकर अंदर घुस गए और संदूक का ताला तोड़ कर उसमें रखे लाखों रुपये के मूल्य के नकदी और गहने चुरा लिए। सुबह चोरी का पता चला तो परिवार वालों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। भीषण गर्मी में रात में बिजली कटौती की वजह से संतोष के घर के सभी सदस्य छत पर सोने चले गए। आधी रात के बाद किसी वक्त चोर मकान के पीछे के खिड़की का सरिया काट कर चोर अंदर घुस गए। चोर बक्से वाले कमरे में गए और संदूक का ताला तोड़ कर उसमें रखे सोने का दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी मांगटीका, सोने की नथिया, चांदी की पैजनी, पायल, दो जोड़ी करधनी, हाथ घड़ी और कीमती साड़ियां सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए। सुबह जब महिलाए छत से नीचे कमरे में आई और आंगन में सामान बिखरा देखा तो भौचक रह गई। शोर मचाने पर आस पास के लोग भी जुट गए। इधर उधर खूब तलाश की गई लेकिन चोर का सुराग नहीं मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया। वहीं चोरी की बड़ी घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed