{"_id":"57fa9ee64f1c1b212128de98","slug":"chock-passengers-trains","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से ट्रेनें ठसाठस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से ट्रेनें ठसाठस
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 10 Oct 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
प्लेटफार्म पर रविवार को दिन भर रही भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहार पर दूसरे राज्यों घर लौटने के चलते रविवार को रेलवे स्टेशन समेत सभी ट्रेनों में ठसाठस भीड़ रही। दूसरी तरफ सुरक्षा तंत्रों ने भी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी के जवनों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से यात्रियों को जहरखुरानों और संदिग्धों से सतर्क रहने के लिए अगाह भी किया।
दिल्ली हावड़ा रूट का प्रमुख स्टेशन होने के कारण त्यौहारों में मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ हो जाती है। इसका सबसे प्रमुख कारण यह भी है कि यहां से बिहार के गया और पटना रूट के आवागमन के लिए दर्जनों ट्रेनें मिल जाती है। वहीं वाराणसी से बिहार जाने वाले भी कई लोग मुगलसराय रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ना मुनासिब समझते हैं। ऐसे में त्यौहारों के दौरान स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की खासी भीड़ भी हो जाती है। दशहरा समेत विभिन्न पर्वो को अपनों के साथ घर पर मनाने के विभिन्न प्रांतों से लौट रहे लोगों के कारण रविवार को मुगलसराय रेलवे पर यात्रियों की खासी भीड़ रही। इस भीड़ का फायदा उठाने के लिए चोर और उच्चकों के गिरोह भी सक्रिय हो जाते है।
लेकिन आरपीएफ और जीआरपी ने भी ऐसे लोगों की धर पकड़ के लिए रेलवे स्टेशन जांच अभियान चलाया।
इसके तहत प्लेटफार्म से लेकर विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों के सामानों की तलाशी भी ली गयी। वहीं शक होने पर कई लोगों से पूछताछ की गयी और बाद में संतुष्ट होने के बाद पकड़े गये लोगों को छोड़ दिया गया। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि सफर के दौरान किसी अपरिचित व्यक्ति से खाने व पीने के चीजे नहीं लिये जाने के लिए भी लोगों को अगाह किया जा रहा है। कहा कि पुलिस पूरी मुस्तैदी के अपने कार्य को अंजाम देने जुटी हुई है।