फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chnaduli news

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस

Fri, 11 Oct 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
chnaduli news
चंदौली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार को जनपद के शिक्षकों ने पेंशन बहाली व प्रेरणा एप के विरोध सहित विभिन्न मांगों को लेकर सदर ब्लाक परिसर से मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान शिक्षकों का मशाल जुलूस के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया और कलेक्ट्रेट पहुंच सरकार के विरोध में नारेबाजी की। चेताया कि प्रदेश सरकार तत्काल पुरानी पेंशन की बहाली करें और प्रेरणा एप को समाप्त करें, नहीं किया तो शिक्षक आंदोलन करेंगे। इसके लिए पूूूरी तरह से सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हक व अधिकार के लिए एकजुट होकर एक मंच पर आकर विरोध करना होगा, तभी सरकार शिक्षकों की मांगों पर विचार करेंगी। प्रदेश सरकार शिक्षकों की लंबित मांगों पर आज तक विचार नहीं किया। लंबित मांगों पर विचार करने के बजाए प्रेरणा एप रुपी बेड़ियों में जकड़ने के लिए प्रयास जरूर किया। कहा कि शिक्षक मेहनत करके बच्चों को शिक्षा देता है। सांसद व विधायक पांच वर्ष के बाद ही पेंशन के हकदार हो जाते है। जबकि शिक्षक 60 वर्ष तक बच्चों को शिक्षा देता है और जब सेवा निवृत्त हो तो उसे सरकार पेंशन नहीं क्यों नहीं दे रही है। जबकि पेंशन का असली हकदार शिक्षक है। इस दौरान सुधीर सिंह, बृजेश सिंह, राम सिंह, कैलाश प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह यादव, आनंद सिंह, धीरेंद्र कुमार, क्षमाशंकर, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed