{"_id":"5d9a3b188ebc3e93a230d445","slug":"chnadauli-news-chandauli-news-vns4876536116","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल निलंबित, तीन आंगनबाड़ी के खिलाफ पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल निलंबित, तीन आंगनबाड़ी के खिलाफ पत्र
विज्ञापन
चंदौली। मतदाता पुनरीक्षण और सत्यापन कार्य में लापरवाही बरतने पर सदर एसडीएम हीरालाल ने लेखपाल अजय कुमार प्रजापति को निलंबित कर दिया। वहीं बीएलओ पद नियुक्त तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निलंबित करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया है। एसडीएम के सख्त तेवर से लेखपालों में हड़कंप है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश जिले में मतदताओं के सत्यापन और पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत नए मतदाताओं को फार्म भरकर जोड़ने तथा पुराने मतदाताओं का सत्यापन करना है। लेकिन सदर तहसील के बूथ संख्या 271 कुआं गांव के बूथ पर प्रगति शुन्य है। यहां तैनात बीएलओ मीरा देवी देवी द्वारा अभी तक कोई फार्म जमा नहीं कराया गया है। वहीं अरंगी के बूथ संख्या 272 और 273 पर मात्र दो-दो फार्म जमा कराए गए है। यहां तैनात बीएलओ के पद पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिमा देवी और शारदा देवी कार्य भी काफी खराब पाया गया है। जबकि पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी देने तथा कार्य की मानिटरिंग करने के लिए तैनात किए गए क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार प्रजापति द्वारा तहसील प्रशासन को कोई रिपोर्ट नहीं दिया गया है। ऐसे में निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उलंघन करने तथा सरकारी कार्य मेें सुस्ती बरतने पर सदर एसडीएम हीरालाल ने क्षेत्रीय लेखपाल अजय कुमार प्रजापति को निलंबित कर दिया। वहीं पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाली तीनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निलंबित करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी नीलम मेहता को पत्र भेजकर निर्देश दिया है। सदर एसडीएम ने बताया कि आयोग के निर्देशों का उलंघन करने तथा सरकारी कार्य में उदासीनता बरतने पर लेखपाल अजय कुमार प्रजापति को निलंबित किया गया है। वहीं बीएलओ के पद पर नियुक्त तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के निलंबन के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया गया है।