फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chital, which entered hospital after saving its life from dogs, dies

Chandauli News: कुत्तों से जान बचाकर अस्पताल में घुसे चीतल की मौत

Tue, 12 Mar 2024 11:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:23 AM IST
विज्ञापन
Chital, which entered hospital after saving its life from dogs, dies
नौगढ़। जंगल से भाग कर आया एक चीतल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में घुस गया। जंगली कुत्तों के हमले से घायल चीतल की इलाज के कुछ देर बाद मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ संजय श्रीवास्तव ने बताया की वह जख्मी था। इलाज करने के बाद उसे चंद्रप्रभा सेंचुरी ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में मौत हो गई। सोमवार की सुबह जंगल से भाग कर आया एक चीतल सुबह-सुबह ओपीडी से सटे शौचालय में घुस गया था। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और चीतल का रेस्क्यू कर उसका पशु अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया। वन विभाग की टीम ने चीतल का रेस्क्यू किया और देखा कि चीतल घायल हुआ था उसके ऊपर कई जगह चोट के निशान थे। जिसको देखकर यह अंदाज लगाया गया है कि चीतल को कुत्तों ने खदेड़ा होगा। तब वह अपनी जान बचाकर जंगल से अस्पताल में घुस गया है। वह अस्पताल में बने शौचालय में छुप गया। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पहुंचे वन दरोगा केशव यादव ने घायल शीतल का पशु चिकित्सालय नौगढ़ में उपचार कराया। इसके बाद शीतल को चंद्रप्रभा सेंचुरी में छोड़ने के लिए ले जा रहे थे कि अचानक उसकी मौत हो गई। इस दौरान वनरक्षक राजेंद्र सोनकर, गौरव पाठक, बबूंदर यादव समित अन्य वनकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed