{"_id":"6786af07b897da0eeb020a65","slug":"chinese-manja-bought-shramjeevi-and-primary-express-chandauli-news-c-189-1-svns1012-125983-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मांझे ने ट्रेनों की भी रोकी राह: श्रमजीवी व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में फंसा मांझा, विलंब से रवाना हुई गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मांझे ने ट्रेनों की भी रोकी राह: श्रमजीवी व पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में फंसा मांझा, विलंब से रवाना हुई गाड़ी
Wed, 15 Jan 2025 10:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 10:08 AM IST
सार
चीनी मांझे का आतंक जारी है। इसकी चपेट में आने से लोग तो घायल हो ही रहे हैं। अब तो मांझे के चलते ट्रेन संचालन भा प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चीनी मांझा अब ट्रेनों को भी रोकने लगे हैं। मंगलवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के पेंटो में चीनी मांझा फंस गया। पीडीडीयू जंक्शन पर मांझे को निकालने के बाद ट्रेनों को आगे के लिए रवाना किया गया। श्रमजीवी तो निर्धरित समय से खुल गई लेकिन पुरुषोत्तम पांच मिनट विलंब से रवाना हुई।
विज्ञापन
मकर संक्रांति पर मंगलवार को पतंगबाजी में चीनी मांझा ने न सिर्फ राहगीरों को परेशान कर रहा है बल्कि ट्रेनों के परिचालन पर भी इसका असर दिख रहा है। मंगलवार को राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस और पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के इंजन के पेंटो में मांझा फंस जाने से रेलकर्मी परेशान रहे।
विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर राजगीर से नई दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस मंगलवार की दोपहर 02:21 बजे पहुंची। इस दौरान चालक की नजर पेंटो में फंसे मंझा पर पड़ी। लोको पायलट की सूचना पर विभागीय कर्मी मंझा निकाले। इस दौरान मंझा हटाने के लिए उदघोष होता रहा। ट्रेन अपने निर्धारित ठहराव के बाद रवाना हो गई।
विज्ञापन
वहीं पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के प्लेटफार्म संख्या तीन पर 16:52 बजे पहुंचने पर इंजन के पेंट्रो में मंझा फंस गया। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने पेंटो से मांझा निकाला। इसके बाद ट्रेन अपने निर्धारित ठहराव से पांच मिनट विलंब से आगे के लिए रवाना हुई।