फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children's health is deteriorating due to changing weather

Chandauli News: मौसम बदलने से खराब हो रही बच्चों की सेहत

Wed, 23 Oct 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Children's health is deteriorating due to changing weather
चंदौली। मौसम में बदलाव के कारण बच्चों की सेहत खराब हो रही है। पं. कमलापति त्रिपाठी जिला संयुक्त अस्पताल की बाल रोग की ओपीडी में मरीजों की संख्या डेढ़ गुना से ज्यादा बढ़ गई है। वहीं, रोज 10 बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। इनमें ज्यादातर बच्चे बुखार, सर्दी-खांसी, निमोनिया और डायरिया से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन



दुर्गा पूजा के बाद से मौसम लगातार बदल रहा है। दिन में गर्मी तो रात में गुलाबी ठंड होने से बच्चे बीमार हो रहे हैं। डायरिया के साथ बुखार, सर्दी, खांसी, पेट दर्द, उल्टी दस्त और निमोनिया के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि ओपीडी में रोज 150 से ज्यादा बच्चे आ रहे हैं। इनमें से 8 से 10 बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम के बदलाव के समय बच्चों की विशेष देखभाल की जरूरत होती है। बच्चों को ठंडी चीजें, फ्रिज में रखे फास्ट फूड आदि खाने में मत दें। वहीं, पूरी बांह के कपड़े पहनाएं, एसी और कूलर का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed