फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children of Vananchal will learn wrestling, free training will be provided in Naugarh

वनांचल के बच्चे सीखेंगे कुश्ती, नौगढ़ में मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

Tue, 05 Aug 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Children of Vananchal will learn wrestling, free training will be provided in Naugarh
पीडीडीयू नगर। वनांचल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए खेल क्षेत्र में नई राह खुल गई है। ‘एक जनपद, एक खेल’ योजना के तहत खेलो इंडिया सेंटर के रूप में चयनित राजकीय इंटर कॉलेज, नौगढ़ में अब कुश्ती प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई है। यह नि:शुल्क है। इस केंद्र में बतौर कुश्ती कोच रामजनम यादव की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रामजनम यादव, चंदौली के निवासी हैं और पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में कई पदक जीत चुके हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के बच्चों को प्रशिक्षण के साथ-साथ मार्गदर्शन भी मिलेगा, जिससे वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने जिले का नाम रोशन कर सकें। कोच रामजनम यादव ने बताया कि वे जल्द ही बच्चों की चयन प्रक्रिया शुरू करेंगे और प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाएंगे। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क रहेगा और प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। वनवासी क्षेत्रों के बच्चों को खेलों में आगे लाने के लिए यह पहल मील का पत्थर साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भी इस पहल को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed