{"_id":"69a2062fe76dc75b2c015aa2","slug":"children-displayed-their-talent-in-the-childrens-festival-leaving-the-audience-enthralled-chandauli-news-c-189-1-chl1013-144766-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बाल महोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, दर्शक हुए निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बाल महोत्सव में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, दर्शक हुए निहाल
विज्ञापन
नौगढ़ में बाल महोत्सव के दौरान बाउंड्रीवाल का लोकार्पण करते सपा सांसद छोटेलाल खरवार। संवाद
नौगढ़। तहसील क्षेत्र के लालतापुर स्थित ग्राम्या संस्थान परिसर में आयोजित दो दिवसीय बाल महोत्सव में ग्रामीण अंचलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बच्चों ने स्वागत गीत, शिक्षा पर आधारित गीत और विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनके कार्यक्रमों को देखकर दर्शन निहाल हो गए। बच्चों का तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सपा के सांसद छोटेलाल खरवार, ग्राम प्रधान यशवंत सिंह यादव, जयप्रकाश सिंह उर्फ शेरू यादव, जिलाजीत यादव तथा संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा शिक्षा ही सबसे बड़ी संपत्ति है और बच्चों का सर्वांगीण विकास ही राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। यदि बच्चों को सही दिशा, उचित मंच और संस्कार मिलें, तो वे देश का भविष्य संवार सकते हैं।
उन्होंने पिछले वर्ष विद्यालय की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए निधि देने की घोषणा की थी, जिसे शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के साथ फीता काटकर शिलान्यास किया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में पीटी प्रदर्शन, पिरामिड निर्माण, रंगोली, मेढ़क दौड़, गणित दौड़, बिस्किट दौड़, रिंग दौड़, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी, कबड्डी और रस्साकसी जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
महोत्सव में लालतापुर, बसौली, झुमरियां, अमदहां, केल्हड़िया तथा चकिया ब्लॉक के गणेशपुर चिराग केंद्रों के बच्चों ने भाग लिया। आयोजन में श्रीराम, सुनील, राजेश, संतोष, उमेश, रामा, जयप्रकाश, रवि, गुरुचरण, धर्मेन्द्र, विजेन्द्र यादव समेत बड़ी संख्या में अभिभावक और ग्रामीण मौजूद थे।