{"_id":"5d2639378ebc3e6ced373424","slug":"child-labour-chandauli-news-vns4720362144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने बाल मजदूरों को कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने बाल मजदूरों को कराया मुक्त
Thu, 11 Jul 2019 10:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने मंगलवार की रात चाइल्ड लाइन हेल्प लाइन की सूचना पर मजदूरी कराने गुजरात ले जा रहे सात किशोरों को मुक्त कराया। चेकिंग अभियान के दौरान बच्चों को लेकर जा रहा तस्कर मौका देख कर भाग निकला। आरपीएफ ने बच्चों को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि बच्चों के परिवार वालों को भी फोन कर सूचित किया गया है।
रेलवे सुरक्षा बल रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के साथ ही लोगों की सुरक्षा में भी जुटी है। इसी क्रम में मंगलवार की रात चाइल्ड लाइल हेल्प लाइन ने सूचना दी कि सात आठ बच्चों के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति स्टेशन पर घूम रहा है। इसके बाद निरीक्षक बीएन मिश्र, एसआई बाल गंगाधर सहित आरपीएफ की टीम ने स्टेशन पर खोजबीन शुरू की। आरपीएफ की टीम सीसीटीवी मानिटरिंग कक्ष में पहुंच कर जांच पड़ताल की तो छह सात बचचे प्लेटफार्म संख्या तीन के पूर्वी छोर पर दिखे। इस पर आरपीएफ की टीम ने छह बच्चों को बरामद कर लिया।
पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उन्हे काम कराने के लिए गुजरात ले जाया जा रहा है। सभी बच्चों को पोस्ट पर ले आया गया और बच्चों को ले जाने वाले तस्कर की तलाश पूरे स्टेशन पर की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद बच्चों से उनके घर का पता और टेलीफोन नंबर पूछताछ कर कुछ बच्चों के परिवार वालों को सूचित किया गया और बच्चों को आगे की कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया गया। कमांडेंट आशीष मिश्र ने बताया कि सभी सात बच्चे शहाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
बताया कि आरपीएफ लगातार जांच पड़ताल कर रही है। इसका नतीजा है कि एक वर्ष में स्थानीय स्टेशन पर 150 बच्चों को दलालों के कब्जे से मुक्त कराया गया है। बताया कि इस तरह के जांच अभियान जारी रहेगा।