फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Child dies due to drowning in Ganga on Chhath Puja

छठ पूजा पर गंगा में स्नान के दौरान डूबकर एक बालक की मौत

Tue, 01 Nov 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in Ganga on Chhath Puja
पड़ाव के बहादुरपुर में गंगा में डूबने से बालक की मौत के बाद रोते बिलखते परिवार के लोग। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पडाव । रामनगर थाना क्षेत्र के सूजाबाद स्थित शक्तिघाट पर छठ पर्व पर नदी में स्नान के दौरान एक युवक समेत तीन बालक गहरे पानी में डूबने लगे। नाविकों ने तीन को बचा लिया पर आर्यन (10) का कहीं भी पता नहीं चला। कुछ देर बाद आर्यन का शव बहादुरपुर गांव के समीप मछली मारने के जाल में फंसा मिला। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया निवासी विजय चौहान ऑटो चालक है। उनकी मां गायत्री देवी ने छठ व्रत किया था। सोमवार की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के लिए वह अपने पूरे परिवार के साथ सूजाबाद स्थित शक्तिघाट गया था। इस दौरान उसका पुत्र आर्यन(10) समेत परिवार के अन्य बालक सुंदरम चौहान (10), प्रिंस चौहान (10) नदी में नहाने लगे। वहीं एक अन्य युवक भी स्नान करने लगा। नहाने के दौरान चारों लोग गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे। वहां मौजूद लोग चारों को बचाने के लिए नदी में कूद गए। लोगों ने एक युवक समेत सुदंरम और प्रिंस को बचा लिया लेकिन आर्यन का कहीं पता नहीं चला सका। बालक के डूबने की सूचना मिलते ही सुजाबाद चौकी प्रभारी कुंवर अंशुमान सिंह व मुगलसराय कोतवाली प्रभारी संतोष श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये और गोताखारों की मदद से आर्यन की तलाश करने लगे। कुछ देर बाद आर्यन बहादुरपुर गांव के समीप मछली मारने के लिए लगाये गये जाल में फंसा मिला। इसके बाद परिवार वाले उसे वाराणसी स्थित शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले शव लेकर लौटने लगे तो रामनगर पुलिस व मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शव रोक लिया और पोस्टमार्टम कराने की बात कहने लगे। हालांकि पिता ने बालक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने शव का पंचनामा कर उसे परिवार वालों को सौंप दिया। आर्यन की मौत के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। आर्यन की मौत के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। आर्यन के लिए सबसे अधिक उसकी दादी तड़प रही थी। उसकी दादी गंगोत्री देवी ने बताया कि परिवार के लोगों की दीर्घायु के लिए पिछले चालीस साल से छठ का व्रत करती चल आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान कहीं न कहीं उनसे गलती हुई है, जिससे चलते यह घटना घटित हुई। रोते बिलखते हुए गंगोत्री देवी कहती रही कि ‘हमसे का गलती हो गइल ए छठी माई, गंगा मईया जैसे हमरा बचवा के ले गइलू वइसे वापस कर दा।’ वृद्धा की करुण विलाप सुनकर आसपास खड़े लोगों के भी आंखों में आंसू आ गए। बालक आर्यन की मौत के बाद उसकी मां पूनम बार-बार बेसुध होकर गिर जा रही थी। पिता विजय चौहान ने रोते हुए कहा कि -काश, हम सबेरे छठ घाट पर नहीं जाते तो हमारा बच्चा आज बच गया होता। विजय की मां गंगोत्री देवी छठ कर रही थीं। रविवार की शाम विजय पत्नी पूनम चौहान, पुत्री मुस्कान (17) , पुत्र निखिल (14) और सबसे छोटे पुत्र आर्यन (10) के साथ छठ पूजा पर शक्तिघाट गए थे।

आर्यन चौहान, फाइलफोटो, संवाद

आर्यन चौहान, फाइलफोटो, संवाद- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed