फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   child died after suffering from stomach ache due to lack of doctor

ये कैसी व्यवस्था!: पेट दर्द से तड़प-तड़पकर मासूम ने तोड़ा दम, एक घंटे तक डॉक्टर के इंतजार में कराहता रहा बच्चा

Sun, 10 Mar 2024 12:11 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 10 Mar 2024 12:11 PM IST
सार

चंदौली जिले में एक मासूम की मौत के बाद घरवालों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। घरवालों का आरोप है कि अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही और डॉक्टरों की अनुपस्थिति के कारण बच्चे की मौत हो गई। मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन
child died after suffering from stomach ache due to lack of doctor
Chandauli news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिला चिकित्सालय परिसर में बने मातृ शिशु विंग में एक मासूम की इलाज के अभाव में जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। जहां एक घंटे तक रात 1 बजे डॉक्टर ही नहीं मौजूद थे। जब तक वो आते मेरे बेटे की जान चली गई। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा मच गया। वहीं इस मामले में परिजनों की शिकायत पर सीएमओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। 

विज्ञापन


यह है मामला
धानापुर थाना क्षेत्र के बभनियाव निवासी रमाकांत श्रीवास्तव के बेटे इंद्रजीत (05) की शनिवार की रात में तबीयत खराब हो गई। उसे बभनियांव सीएचसी ले गए जहां से उसे चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। रात के 12 बजे के बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर्ची कटवाने में एक घंटे का समय लग गया और बच्चा दर्द से तड़पता रहा। 
विज्ञापन


ये है आरोप
बच्चे के पिता रमाकांत ने बताया कि बेटा दर्द से कराह रहा था और वार्ड ब्वॉय बस यही कहता रहा कि बस डॉक्टर आते ही होंगे। ऐसे करते- करते एक घंटे बीत गए और तब तक बेटा खामोश हो गया। डॉक्टर आए पर तब तक बेटे की जान जा चुकी थी। चिकित्सक की अनुपस्थित थे, 2 घंटे तक इंतजार करने के बाद कोई चिकित्सक उसके बेटे का इलाज करने नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से कोहराम
इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। आरोप है कि बच्चे का समय से सही इलाज नहीं हो सका, जिससे इंद्रजीत की मौत हो गई। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. यूके राय ने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी के लिए चिकित्सकों की तैनाती कि गई है। चिकित्सकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। जांच के बाद ऐसे चिकित्सकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कि जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed