फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Child born in moving train, both healthy

चलती ट्रेन में हुआ बच्चे का जन्म, दोनों स्वस्थ

Sun, 16 Aug 2020 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Child born in moving train, both healthy
पीडीडीयू नगर। अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर जा रही अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान स्लीपर कोच में शुक्रवार की रात महिला यात्री ने बच्चे को जन्म दिया। शनिवार की ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर महिला और बच्चे की जांच की गई। इसमें जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहे। आवश्यक उपचार के बाद दोनों आगे के लिए रवाना हो गए। अहमदाबाद एक्सप्रेस शुकवार की रात स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर रात लगभग दस बजे पहुंची। ट्रेन के एस-8 के यात्रियों ने डिप्टी एसएस को सूचना दी कि सीट संख्या 39-40 पर सवार महिला प्रसव पीड़ा से पीड़ित है। डिप्टी एसएस की सूचना पर सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार चंद सहायक कर्मियों के साथ ट्रेन में पहुंचे। यहां महिला यात्री के पति इरशाद अहमद निवासी ग्राम अलगचुंआ, थाना जिला-जामतारा (झारखंड) ने बताया कि पति पत्नी सूरत से पाटलिपुत्र की यात्रा पर हैं। रास्ते में प्रसव पीड़ा शुरू हो गया। अन्य महिला यात्रियों की देख रेख में महिला ने पुत्र को जन्म दिया है। इस बीच पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल से डॉ. जितेन्द्र प्रसाद महिला चिकित्सा कर्मियों की टीम के साथ पहुंच गए और जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें दोनों पूरी तरह स्वस्थ मिले। प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा बच्चा इसी ट्रेन से आगे के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed