फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chief Minister is lost, please find Pokhara

चंदौली में भ्रष्टाचार: सड़क के बाद अब पोखरा हो गया गायब, ग्रामीणों ने सीएम योगी से लगाई खोजने की गुहार, पोर्टल पर की शिकायत

Sun, 10 Apr 2022 09:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 10 Apr 2022 09:58 AM IST
सार

चंदौली के  संजय पांडेय ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है कि कागज पर लाखों रुपये की खर्च और सैकड़ों मजदूरों द्वारा जिस अराजी नंबर पर एक वर्ष पूर्व पोखरे की खोदाई की गई थी आज वह पोखरा मौके पर है ही नहीं। उन्होंने गुम हुए पोखरे को खोजने के लिए गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Chief Minister is lost, please find Pokhara
पोखरे की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल

विस्तार

चंदौली में भ्रष्टाचार की जड़े इतनी गहरी हो चुकी हैं कि कभी सड़क तो कभी पोखरा ही गायब हो जा रहा है। नौगढ़ में आठ महीने पहले गांव की एक सड़क ही गायब हो गई थी। अब सकलडीहा विकासखंड के धरहरा गांव का एक पोखरा ही गायब होने की सूचना है।

विज्ञापन


धरहरा गांव के निवासी संजय पांडेय ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है कि कागज पर लाखों रुपये की खर्च और सैकड़ों मजदूरों द्वारा जिस अराजी नंबर पर एक वर्ष पूर्व पोखरे की खोदाई की गई थी आज वह पोखरा मौके पर है ही नहीं। उन्होंने गुम हुए पोखरे को खोजने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन


सकलडीहा विकासखंड के धरहरा गांव के निवासी संजय पांडेय ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर गांव में एक वर्ष पूर्व ही खोदे गए पोखरा की गायब होने की शिकायत की है। संजय पांडेय ने लिखा है कि मनरेगा के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2021-22 में लाखों रुपये खर्च करके अराजी नंबर 139 में पास पोखरे की खोदाई की गई थी। लेकिन यह तालाब कहां गया पता नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त

पिछले एक सप्ताह से गांव के लिए उसे खोज रहे हैं पर पोखरा मिल ही नहीं रहा है। संजय ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए लिखा है कि कृपया गुम हुए पोखरे को ढूंढकर अराजी नंबर 139 में स्थापित करने की कृपा करें। पोखरा गुम होने की खबर को लेकर के विकास विभाग में हड़कंप मच गया है।

क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है लोगों ने कहा कि पहली बार इतिहास में ऐसा हुआ है कि जिस पोखरे की खोदाई कुछ दिन पहले हुई हो वह पोखरा ही आराजी समेत गुम हो गया है। बीडीओ सकलडीहा अरूण कुमार पांडेय ने कहा कि  सकलडीहा के धरहरा गांव में पोखरे का कोई मामला अभी संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed