फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chief Conservator of Forests tested the reality of plantation

मुख्य वन संरक्षक ने परखी पौधरोपण की हकीकत

Wed, 14 Sep 2022 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Chief Conservator of Forests tested the reality of plantation
नौगढ़। मुख्य वन संरक्षक (वन्य जीव) पश्चिमी क्षेत्र डॉ. शेषनाथ मिश्र दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को नौगढ़ पहुंचे। तहसील में कराए गए पौधरोपण की उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह से जानकारी ली और भौतिक सत्यापन करते हुए पौधरोपण कार्य की हकीकत को परखा। वहीं किसानों से खेत के मेढ़ पर पौधे लगाने की अपील भी की।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक के निरीक्षण में नौगढ़ व मझगांई रेंज का पौधरोपण का कार्य संतोषजनक मिला। अधीनस्थों को पौधों की सुरक्षा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वन क्षेत्र में रहने वाले वन्य जीव जंतुओं के बारे में जानकारी हासिल की। मुख्य वन संरक्षक के निरीक्षण होने की खबर पर पूरा वन स्टॉफ सतर्क रहा। नौगढ़ रेंज में 2020 के बलुहवा रोपावनी में 15 हेक्टेयर भूमि में रोपित किए गए 16,500 पौधों और हरित पट्टी औरवाटाड़, नौवारी व गड़तिया रोपावनी में रोपित पौधों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किसान यहां के मौसम के हिसाब से आम, इमली, आंवला, नीम जैसे पेड़ खेतों की मेड़ पर लगाएं। अधिकाधिक पेड़ बारिश होने में मददगार होते हैं। इन पौधों की देखरेख भी करें। इस मौके पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह, वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान अली खान, वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी मकसूद हुसैन, वन क्षेत्राधिकारी मझगांई पीके सिंह, वन दरोगा गुरू सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed