फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chhah maah baad sampoorn samaadhaan divas mein dikha badala najaara

छह माह बाद संपूर्ण समाधान दिवस में दिखा बदला नजारा

Wed, 16 Sep 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
chhah maah baad sampoorn samaadhaan divas mein dikha badala najaara
चकिया। कोरोना की वजह से छह माह से रुके संपूर्ण समाधान दिवस मंगलवार को आयोजित हुआ तो तहसीलों का नजारा बदला नजर आया। सोशल डिस्टेसिंग के बीच आयोजित समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें लेकर अधिक लोग आए। इसके अलावा सिंचाई, पेंशन, आवास सहित अन्य मुद्दों पर फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई। जिला स्तरीय समाधान दिवस चकिया तहसील में आयोजित हुआ। यहां डीएम, एसपी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने समस्याएं सुनाई। जिले के पांचों तहसीलों में 126 मामले आए। इनमें सर्वाधिक 50 मामले राजस्व से जुड़े थे। इनमें केवल दस का समाधान हुआ।
विज्ञापन

समाधान दिवस में दो घंटे की देरी से पहुंचे डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल आदि ने समस्याएं सुनने की शुरूआत की। सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के उद्देश्य से खुले स्थान पर अधिकारी बैठे और फरियादियों ने तीन मीटर की दूरी से ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिए समस्याएं सुनाई। इस दौरान कुल 29 प्रार्थना पत्र मिले, इसमें दो का मौके पर समाधान किया गया। सबसे पहले दूबेपुर निवासी जितेन्द्रनाथ द्विवेदी ने प्रधानमंत्री आवास गरीबों को देने से संबंधित प्रार्थना पत्र दिया। वहीं ढुन्नू निवासी राजेश विश्वकर्मा ने कहा कि तीन माह से अपनी जमीन के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।पुरानी चकिया निवासी नसरूद्दीन, अली खान, इमरान ने पट्टे की जमीन का मामला उठाया। नगर के वार्ड नं.-10 निवासी अशोक कुमार, विजय वर्मा ने सीवर का ढक्कन टूटने की शिकायत की। भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष विरेन्द्र पाल ने नहरों की मरम्मत की मांग की। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल, मुख्यविकास अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, एसडीएम अजय मिश्र, तहसीलदार फूलचंद यादव, सीओ जगतराम कनोजिया, ईओ कृष्णचंद्र, एसडीओ बिजली अनिल सिंह, रेंजर एबी सिंह, बृजेश पांडेय रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार पीडीडीयू नगर तहसील में एसडीएम सिपू गिरी की देख रेख में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 21 प्रार्थना पत्रों में किसी का समाधान नही हुआ। ज्यादातर मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। इस मौके पर सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह, तहसीलदार आनंद कुमार, नायब तहसीलदार ध्रुवेश सिंह, बीडीओ रक्षिता सिंह, एडीओ राकेश श्रीवास्तव, आपूर्ति निरीक्षक राजीव सिंह, एसआई राजेश सिंह, जेपी सिंह, राकेश सिंह, शैलेंद्र शंकर सिंह, विनोद पांडेय, सलमान खान, चंदन राम, मनीष सिंह, त्रिलोकी नाथ, राजदेव राम, रामचरित्र मौर्य, जगदम्बा सिंह रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार सदर तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान 21 प्रार्थना पत्र आए, इसमें चार का समाधान कियागया। इस दौरान ईओ राजेन्द्र प्रसाद, बीईओ विजय यादव, राकेश सिंह, बिजली एसडीओ प्रशांत कुमार, कोतवाल बृजेश चंद तिवारी रहे। नौगढ़ में एसडीएम डॉ. अतुल गुप्ता की अध्यक्षतामें आयोजित समाधान दिवस में 12 प्रार्थना पत्रों मे तीन का समाधान किया गया। इस मौके पर एडिशनल एसपी प्रेमचंद, सीओ नक्सल नीरज, बीडीओ सुदामा यादव रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार एसडीएम प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में 43 प्रार्थना पत्रों में एक का समाधान कियागया। इस मौके पर सीओ भवनेश चिकारा, तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्र, नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, बीडीओ आशा देवी, बीईओ सुरेन्द्र बहादूर सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी, केके मिश्रा, कोतवाल वंदना सिंह, सीडीपीओ अवधेश सिंह, एसडीओ आकाश सिंह, जेई मनोज पटेल रहे।
विज्ञापन

इनसेट-
संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याओं को सुलझाने में मिलेगी मदद
सचित्र-
चकिया। लंबे समय बाद शुरू हुए संपूर्ण समाधान दिवस से फरियादियों में आस जगी है। स्थानीय तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में दूर दराज के क्षेत्रो से आए फरियादियों के चेहरे पर आशा की एक झलक दिखी। फरियादियों ने कहा कि समाधान दिवस में अधिकारियों के मिलने से समस्या के समाधान की आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहाबगंज के भटरौल गांव से आयी विधवा ममता प्रजापति ने अपने सास-ससुर पर घरेलू हिंसा करने का आरोप लगाते हुए उत्पीड़न करने की शिकायत की तथा अधिकारियों से न्याय की मांग की। मुसाहिबपुर के चंद्रशेखर ने पट्टा मिलने के बाद भी पट्टे पर कब्जा न मिलने का मामला उठाया तथा गरीबों को पट्टे पर कब्जा दिलाने की मांग की।
नगर के वार्ड नं.-6 निवासी दिनेश कसौधन ने अपने विकलांग पुत्र को रोडवेज का विकलांग पास दिलाने की मांग की।
पिपरिया गांव के मनोज कुमार ने मनरेगा में मृतक के नाम से खाते से पैसा निकालने की शिकायत की तथा कहा कि उनके गांव में इस तरह के तमाम केस हैं।
02. प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
सकलडीहा। खरवार सहायता समिति ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्रा से मिलकर पत्रक सौपा। तहसीलदार ने समस्याओं के संदर्भ में समाधान करने का आश्वासन दिया।

समिति के जिलाध्यक्ष रामनाथ खरवार ने कहा कि लंबे समय से खरवार जाति के लोग प्रमाण पत्र के लिये परेशान है। अधिकारी प्रमाण पत्र जारी करने में हीला हवाली कर रहे हैं। पूर्व में अपर जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र जारी करने का आश्वासन दिया था। प्रदर्शन करने वालों में शंभू नाथ खरवार, बुद्धिराम खरवार, राधेश्याम खरवार, हीरालाल, महेन्द्र खरवार, द्वारिका, शैलेष, विष्णु, रमाशंकर खरवार रहे।
रिपोर्ट शीतला प्रसाद राय, अखिलेश सिंह, अशोक जायसवाल, चंद्रजीत पटेल, रविकांत सिंह
संपादन-कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-4700
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed