{"_id":"586569354f1c1b7675eed89a","slug":"chefs-encompass","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों ने दिया धरना,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों ने दिया धरना,
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Dec 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
धरना देती रसोइयां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइयां फ्रंट के बैनर तले रसोइयों ने गुरुवार को रसोइयों ने बिछियां स्थित धरनास्थल पर धरना दिया। इस दौरान रसोइयों ने डीएम के समक्ष अपनी समस्या रखी। मांग किया कि मुख्यमंत्री द्वारा संचालित अक्षय पात्र फाउंडेशन के द्वारा 11 जनपदों में रसोईघर बनाकर विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के छात्रों में मिड-डे-मील का वितरण कराया जा रहा है। सरकार इस फैसले को वापस ले, अन्यथा रसोइयां सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगी। इस मौके पर वक्ताओें ने कहा कि सरकार ने अक्षय फाउंडेशन को 14.20 करोड़ रुपये दिये हैं। यदि यह रुपये रसोइयों को पारिश्रमिक के रूप में दिये गए होते तो पूरे प्रदेश की रसोइयां खुशहाल होती। बेसिक शिक्षा विभाग रसोइयों संग ज्यादती कर रहा है। सरकार ने रसोइयों की उपेक्षा को इसी तरह जारी रखा तो हमें विवश होकर सड़क पर उतरना होगा। कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में भोजन पकाने वाली रसोइयां अल्प मानदेय में संघर्षपूर्ण जीवन जीने को विवश हैं। शासन व प्रशासन द्वारा मानदेय जारी करने में भी शिथिलता बरती जाती है। रसोइयों के रूप में अधिकांश विधवा महिलाएं कार्यरत हैं, जिनका कोई सहारा नहीं है। मिड-डे-मील का जिम्मा अक्षय फाउंडेशन का सौंपना पूरी तरह से गलत है इससे रसोइयों की आजीविका पर सीधा असर पड़ा है। सरकार तत्काल इन समस्याओं को निस्तारित करे। अंत में रसोइयों ने मांगों से सम्बन्धित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर डा. राकेश कुमार, सुनीता देवी, अशोक कुमार, गीता देवी, विभा देवी, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन