फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   checking on Republic Day

गणतंत्र दिवस पर चौकसी

Tue, 26 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 26 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
checking on Republic Day
गणतंत्र दिवस को लेकर स्थानीय रेलवे  स्टेशन पर सोमवार को सुरक्षा तंत्रों ने पूरे दिन सघन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी ने जहां प्लेटफार्मों, स्टालों और ट्रेनों में चप्पे-चप्पे पर नजर जमाए रखा, वहीं सिविल पुलिस ने भी जनपद के सभी प्रमुख स्थानों, होटल और लाजों में भी सघन जांच अभियान चलाया। जनपद की सीमा पर और जंगलों में भी सीआरपीएफ ने भी सघन कांबिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया।


गणतंत्र दिवस को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसे लेकर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे  सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में सघन जांच अभियान चलाया।

 सुरक्षा तंत्रों ने प्लेटफार्मों और स्टालों पर सघन जांच अभियान  चलाकर प्रत्येक संदिग्ध वस्तुओं, व्यक्तियों और सामानों की जांच की। ट्रेनों के कोचों में अभियान के तहत सीटों के नीचे बंधे सामानों की जांच करने के साथ ही यात्रियों से आवश्यक पूछताछ भी सुरक्षा तंत्रों ने किया।

जांच के दौरान वे माइक से यात्रियों को सुरक्षा को लेकर सतर्क भी करते रहे। कहा कि अगर कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो उसे न उठाएं। तत्काल जीआरपी और आरपीएफ को सूचित करें। ट्रेनों में अगर कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तत्काल एस्कोर्टिंग पार्टी को अवगत कराएं।

आरपीएफ की एसआईबी (स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो) और सीआईबी (क्राइम  इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) ने समूचे मंडल के सभी महत्वपूर्ण और अति महत्वपूर्ण ट्रेनों में जांच अभियान चलाया।

इसके अतिरिक्त रेलवे  प्लेटफार्मों और जनपद में एलआईयू (लोकल इन्फार्मेशन यूनिट) और आईबी  (इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) भी सतर्कता को लेकर पूरी तरह सजग रही।


उधर अधीक्षक अमित वर्मा के निर्देश पर चंदौली, चकिया,  सैयदराजा, सकलडीहा, मुगलसराय, पड़ाव, बाईपास समेत सभी प्रमुख स्थानों पर  जांच अभियान चलाकर लोगों की तलाशी ली।
बिहार से आकर वाराणसी जाने वाले वाहनों पर भी सिविल पुलिस की नजर रही। इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त  मुगलसराय मंडल रमेश चंद्र ने बताया कि रूटीन के तहत प्रतिदिन जांच  अभियान चलाया जाता है, लेकिन गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर समूचा  सुरक्षा अमला सघन जांच अभियान में लगा रहा।

पुलिस अधीक्षक चंदौली अमित  वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर समूचे जनपद के  सभी प्रमुख स्थानों और होटलों, लाजों आदि की जांच की गई। विशेषकर बार्डर  पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। सीआरपीएफ कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जवानों ने जंगलों के रास्ते बिहार बार्डर तक सघन कांबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed