{"_id":"9354afcea8b6fbd870a371d3bd3fbc55","slug":"checking-on-republic-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर चौकसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर चौकसी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस को लेकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सुरक्षा तंत्रों ने पूरे दिन सघन जांच अभियान चलाया।
इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी ने जहां प्लेटफार्मों, स्टालों और ट्रेनों में चप्पे-चप्पे पर नजर जमाए रखा, वहीं सिविल पुलिस ने भी जनपद के सभी प्रमुख स्थानों, होटल और लाजों में भी सघन जांच अभियान चलाया। जनपद की सीमा पर और जंगलों में भी सीआरपीएफ ने भी सघन कांबिंग कर सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया।
गणतंत्र दिवस को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसे लेकर राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने सोमवार को रेलवे स्टेशन और सर्कुलेटिंग एरिया में सघन जांच अभियान चलाया।
सुरक्षा तंत्रों ने प्लेटफार्मों और स्टालों पर सघन जांच अभियान चलाकर प्रत्येक संदिग्ध वस्तुओं, व्यक्तियों और सामानों की जांच की। ट्रेनों के कोचों में अभियान के तहत सीटों के नीचे बंधे सामानों की जांच करने के साथ ही यात्रियों से आवश्यक पूछताछ भी सुरक्षा तंत्रों ने किया।
जांच के दौरान वे माइक से यात्रियों को सुरक्षा को लेकर सतर्क भी करते रहे। कहा कि अगर कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो उसे न उठाएं। तत्काल जीआरपी और आरपीएफ को सूचित करें। ट्रेनों में अगर कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो तत्काल एस्कोर्टिंग पार्टी को अवगत कराएं।
आरपीएफ की एसआईबी (स्पेशल इंटेलिजेंस ब्यूरो) और सीआईबी (क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) ने समूचे मंडल के सभी महत्वपूर्ण और अति महत्वपूर्ण ट्रेनों में जांच अभियान चलाया।
इसके अतिरिक्त रेलवे प्लेटफार्मों और जनपद में एलआईयू (लोकल इन्फार्मेशन यूनिट) और आईबी (इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो) भी सतर्कता को लेकर पूरी तरह सजग रही।
उधर अधीक्षक अमित वर्मा के निर्देश पर चंदौली, चकिया, सैयदराजा, सकलडीहा, मुगलसराय, पड़ाव, बाईपास समेत सभी प्रमुख स्थानों पर जांच अभियान चलाकर लोगों की तलाशी ली।
बिहार से आकर वाराणसी जाने वाले वाहनों पर भी सिविल पुलिस की नजर रही। इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त मुगलसराय मंडल रमेश चंद्र ने बताया कि रूटीन के तहत प्रतिदिन जांच अभियान चलाया जाता है, लेकिन गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर समूचा सुरक्षा अमला सघन जांच अभियान में लगा रहा।
पुलिस अधीक्षक चंदौली अमित वर्मा ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर समूचे जनपद के सभी प्रमुख स्थानों और होटलों, लाजों आदि की जांच की गई। विशेषकर बार्डर पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। सीआरपीएफ कमांडेंट वेद प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जवानों ने जंगलों के रास्ते बिहार बार्डर तक सघन कांबिंग की।