{"_id":"681b499c699285a33609a693","slug":"checking-campaign-conducted-at-the-station-before-the-mock-drill-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मॉकड्रिल के पहले स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौजूद रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मॉकड्रिल के पहले स्टेशन पर चलाया गया चेकिंग अभियान, जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौजूद रही
Wed, 07 May 2025 05:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 07 May 2025 05:23 PM IST
सार
मॉकड्रिल से पहले जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया और चप्पा-चप्पा छान मारा। इस दौरान वेटिंग रूम सहित हर क्षेत्र की जांच किया गया।
विज्ञापन
स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारत के स्ट्राइक के बाद सुरक्षा को लेकर पीडीडीयू जंक्शन पर हाई एलर्ट रहा। स्टेशन पर नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल के पहले आरपीएफ, जीआरपी की संयुक्त टीम ने डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में संयुक्त टीम डॉग स्क्वायड के साथ सुबह दस बजे फूल ड्रेस में सुरक्षा उपकरणो के साथ स्टेशन के सभी प्लेटफार्म, वोटिंग रूम, फुट ओवर ब्रिज, यात्री हाल का चप्पा चप्पा छान मारा।
विज्ञापन
टीम ने यात्रियों के सामान की तलाशी ली, वहीं सरकुलेटिंग एरिया में बाइक और साइकिल स्टैंड, कार स्टैंड, ऑटो स्टैंड, विक्रम स्टैंड, पार्षल ऑफिस, विभिन्न बैंको के एटीएम की जांच की। इसके बाद संयुक्त टीम से रेलवे ट्रैकों पर टहल कर सुरक्षा की जांच की। आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर विशेष सुरक्षा जांच की गई है। जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन