फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Cheating gangster showing silver coin arrested

चांदी का सिक्का दिखा ठगी करने वाला सरगना गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Cheating gangster showing silver coin arrested
भभुआ। चांदी का सिक्का दिखा लोगों के साथ ठगी करने तथा नकली नोटों का धंधा करने वाले गिरोह का कैमूर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नकली नोट एवं कुछ चांदी के सिक्कों के साथ सरगना के प्रमुख तासीर धोबी और उसकी सहयोगी एक महिला सहित गिरोह के छह लोगों को बृहस्पतिवार की रात चांद थाना क्षेत्र के धरौली से गिरफ्तार लिया। इसके बाद जरूरी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से 7 लाख 20 हजार के नकली नोट, 104 पुराने चांदी के सिक्के एवं एक लाख 30 हजार रुपए असली बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कैमूर जिले के पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि पिछले साल भरत कुमार जायसवाल नाम के एक व्यापारी को सिक्का बेचने के नाम पर इस गिरोह ने घर बुलाया था। लेकिन सिक्का न देकर मारपीट कर व्यापारी से 85 हजार रुपये छीन लिए थे। जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर गिरोह के सदस्यों की तलाश की जा रही थी। सूचना के आधार पर कैमूर पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात चांद थाना क्षेत्र के धरौली से सरगना प्रमुख तासीर धोबी, सहयोगी महिला मामी उर्फ बासमती देवी, पिन्टू गिरी, संजय गिरी, सिकंदर धोबी, मनीष धोबी, आशिक धोबी, मामी उर्फ बासमती देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी धरौली चांद थाना के रहने वाले हैं। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि यह गिरोह 10-15 जिलों में अपना धंधा करता है। दलालों के माध्यम से 2.5 किलो पुराने चांदी के सिक्के को सस्ते दर में बेचने का ऑफर देता था और फिर जैसे ही ग्राहक आते थे उनसे पैसा छीन लिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed