फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chaudhary Charan Singh remembered on Farmers Day

किसान दिवस पर चौधरी चरण सिंह को याद किया

Thu, 24 Dec 2020 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh remembered on Farmers Day
पीडीडीयू नगर। गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है। गांव की भलाई के लिए देश के किसानों का भला करना होगा। चौधरी चरण सिंह लगातार किसानों की स्थिति सुधारने में जुटे रहे। चौधरी चरण सिंह के बताए मार्ग पर चलते हुए किसानों की भलाई के लिए ठोस कार्यक्रम चलाने होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बुधवार को पूरे जिले में किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को याद किया गया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पीडीडीयू नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामकिशन यादव ने कहा कि चौधरी साहब कहा करते थे कि देश का विकास तभी संभव है जब गांव और किसान का विकास होगा। इस अवसर पर राजकुमार जायसवाल, बाबूलाल यादव, ब्लाक प्रमुख महेन्द्र पासवान आदि रहे। इसी तरह कोरी स्थित सपा के कैंप कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह के जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुलायम सिंह यादव डब्लू, ने कहा की चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा के रूप में जाने जाते हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पचफेड़वा स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पारस यादव, चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र यादव ,अमित सिंह, जय गंगा यादव आदि रहे। अलीनगर स्थित राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने चौधरी साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर इंद्रजीत शर्मा, तिलकधारी यादव, पन्नलाल रहे। इसी तरह मवई खुर्द गांव में रालोद के विधान सभाध्यक्ष सतीश प्रसाद यादव के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह को याद किया गया। इस अवसर पर अमरनाथ यादव, दूधनाथ यादव, उमा यादव, सारनाथ यादव, विमला देवी रहे। राष्ट्रीय लोकदल की ओर से नगर के खोआ मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती उनके चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्ज्वलित कर मनाई गई। इस मौके पर समरनाथ सिंह, सतीश प्रसाद यादव,भागवतनरायन चौरसिया, ताज मुहम्मद, चंद्रवंश सिंह, रमेश, बिंदू यादव, बाबूलाल, छेदी, पतालु यादव, रामकृपाल चौहान रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ढुन्नू गांव में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन बुधवार को हर्ष एवं उल्लास के बीच मनाया गया। इस अवसर पर अमरदेव गोंड़ उर्फ पिंटू बाबा, रामसागर यादव, रमाकांत यादव, बबलू, रामा यादव, देवेंद्र सिंह आदि रहे। धानापुर: कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर रामजनम सिंह यादव, रामविलास विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed