फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chaos in Chandauli 20 thousand people forced to travel through mud and dirty water for six months

चंदौली में अव्यवस्था : छह महीने से कीचड़ और गंदे पानी से आवागमन को मजबूर 20 हजार लोग

Tue, 07 Jan 2025 08:12 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 07 Jan 2025 08:12 PM IST
सार

भले ही व्यवस्था के तमाम दावे किए जाते हों लेकिन सवाल तब खड़े हो रहे हैं जब जमीन पर हकीकत कुछ और है। इंटर कॉलेज सहित अन्य स्कूलों के भी बच्चे गंदे पानी से होकर जाने पर मजबूर हैं। तमाम शिकायतों के बावजूद प्रशासन कान में तेल डालकर सो रहा है। न तो प्रधान और न जिला पंचायत ही इसके लिए आगे आ रहे हैं।

विज्ञापन
Chaos in Chandauli 20 thousand people forced to travel through mud and dirty water for six months
गांव में जमा गंदा पानी पैदा कर रहा परेशानी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चहनिया ग्राम पंचायत नादी के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी बहने से जलभराव व कीचड़ की समस्या बनी हुई है। इससे राहगीर इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना है । ग्रामीणों की शिकायतों के बाद भी ग्राम प्रधान  द्वारा इस समस्या का निस्तारण नहीं कराने से लोगों में नाराजगी है। नादी ग्राम पंचायत की आबादी करीब 20 हजार है। यहां इंटर कॉलेज के साथ गैस एजेंसी व शासकीय स्कूल है । जहां इन तीन संस्थानों के छात्रों और कर्मचारी-उपभोक्ताओं के अलावा अन्य लोगों का आवागमन बना रहता है।

विज्ञापन


बावजूद नादी के मुख्य संपर्क मार्ग के पानी की निकासी का इंतजाम न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर बहते गंदे पानी से पूरा रास्ता कीचड़ से भर गया हैै। जिससे इस रास्ते से आने वाले स्कूली छात्रों के साथ अन्य लोगों को जहां काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, वहीं आए दिन भी लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। लोगों ने बताया कि लगभग छः महीने से अधिक समय से इस रास्ते पर पानी लगा है। इस रास्ते से गुजर रहे सैकड़ो राहगीर व छात्र छात्राएं कीचड़ में फिसलकर घायल हो गये।
विज्ञापन


गांव के पप्पू पाण्डेय, यशवंत पाण्डेय, विकास पाण्डेय, आनंद पाण्डेय,राममूरत,धर्मेंद्र, आगर, नन्दलाल मुराली, सोमारु,ने बताया कि कीचड़ भरे रास्ते से दिन में तो लोग बड़े मुश्किल से निकल रहे हैं, लेकिन रात के समय मार्ग ने निकलने वाले लोग इसमें गिरकर चोटिल हो जाते हैं। जबकि इस संबंध में ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधियों समेत अन्य लोगों से गुहार लगाई जा चुकी है। कहा कि पानी निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गांव के गली-कूचों में जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जो कि बाद में कीचड़ में बदलकर मुसीबत साबित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शीघ्र ही गांव में विकास कार्य करवाते हुए निकासी के लिए नाली निर्माण करवाएं जाने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम प्रधान मृत्युंजय यादव ने बताया कि यह सड़क पीडब्लूडी के अंतर्गत आता है उच्चाधिकारियों से बात हुई है शीघ्र ही जर्जर मार्गों का दुरूस्तीकरण कर नाली निर्माण करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed