फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Change in weather, hope of getting relief from heat

मौसम में हुआ बदलाव, गर्मी से राहत मिलने के आसार

Wed, 15 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Change in weather, hope of getting relief from heat
पीडीडीयू नगर। प्रचंड गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है। शीघ्र ही मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो बृहस्पतिवार, 16 जून से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त पुरवा हवाओं के प्रभाव से थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश होने की भी संभावना है। मौसम में बदलाव के संकेत मिलने भी लगे हैं। बुधवार की शाम बादलों के छाने व ठंडी हवा चलने से बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को तापमान दो डिग्री लुढ़ककर 43 से 41 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन

इस वर्ष अप्रैल माह से पड़ रही प्रचंड गर्मी की वजह से सड़कों पर व गलियों में सुबह से शाम तक सन्नाटा छा जा रहा था। लोग धूप के प्रकोप से बचने के लिए घरों में ही कैद रहना उचित समझ रहे थे। इस बीच मौसम विभाग ने 16 जून से मानसून आने की भविष्यवाणी की तो लोगों मे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी। इसके बाद 15 जून, बुधवार से मौसम में परिवर्तन भी हुआ। सुबह चल रही पछुआ हवा दोपहर बाद पुरवा में बदल गई। पुरवा हवा अपने साथ बादल भी ले आई। शाम के चार बजे तक आसमान पर बादल छा गए और हवा चलने लगी। अब लोगों को बारिश का इंतजार है ताकि भीषण गर्मी से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन

16 जून से बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमीयुक्त पुरवा हवाओं के प्रभाव से मौसम में परिवर्तन होगा। थंडरस्टॉर्म के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि मौसम केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed