फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli: Wild boar attack

चंदौली: जंगली सूअर का हमला

Fri, 21 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Chandauli: Wild boar attack
स्थानीय कस्बा के बिझवल गांव में शुक्रवार को शौच करने गए लोगों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। हमले में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते सुअर का हमला तेज हो गया। शोर मचाते हुए लोग गांव की ओर जान बचाकर भागे। इसके बाद भी पीछा नहीं छोड़ा और गांव में एक युवक के घर में घुसकर जख्मी कर दिया। तीनों घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
विज्ञापन

धानापुर ग्राम सभा अंतर्गत बिझवल गांव में सुबह पांच बजे कुसुम्हीं गांव की ओर से एक जंगली सुअर को आते हुए लोगों नें देखा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक शौच करनें गए लोगों की ओर सुअर ने दौड़ा लिया। शोर मचाते हुए लोग गांव की ओर भागे और वह पीछे से दौड़ाता गया और अफरोज उर्फ बबलू के घर में घुस गया। घर में खाना बना रही खुशबू बेगम (36) पर हमलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। यह देख उसका पति अफरोज उर्फ बबलू (40) नें अपनी पत्नी को बचाने के लिए आगे बढ़ा तो जंगली सुअर ने उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। वहीं गांव के एक व्यक्ति अंगद भी घायल हो गए। शोरगुल सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा होकर उसे मारने के लिए दौड़ाए। ज्यादा लोगों के हांथों में डंड़ा व लाठी लेकर आता देख वह एक छोटे तालाब में कूदकर दूसरे किनारे पर पहुंच गया। घटना में घायलों को पास के एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed