फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli, Syedraja and Sakaldiha complete incomplete electrification works

चंदौली, सैयदराजा और सकलडीहा अधूरे विद्युतीकरण कार्य होंग पूरे

Tue, 02 Jun 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Chandauli, Syedraja and Sakaldiha complete incomplete electrification works
पीडीडीयू नगर। जिले के 65 गांवों में अधूरे विद्युतिकरण के कार्य पूरे किए जाएंगे। इसके लिए चंदौली सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता को कार्य कराने की संस्तुति के साथ सूूची भेजी है। जहां अधूरे कार्य हैं, उसमें सैयदराजा विधान सभा में 29, सकलडीहा विधान सभा के 20 और मुगलसराय विधान सभा के कुल 16 गांव हैं।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता को पत्र भेजे पत्र में डॉ. पांडेय ने कहा कि चंदौली संसदीय क्षेत्र के तीन विधान सभाओं मुगलसराय (पं. दीनदयाल उपाध्याय), सैयदराजा और सकलडीहा में अधूरे विद्युतिकरण का कार्य कराने और नए कार्य कराने के लिए गांव की सूची विवरण प्रबल संस्तुति के साथ भेजा जा रहा है। इसके तहत सैयदराजा विधान सभा में वीरासराय बिंद बस्ती से राजपूत बस्ती तक, सिसौड़ा गांव में, अहिकौरा औडौला में, महुजी में मल्लाह बस्ती से राजपूत बस्ती तक, एवती में नाऊ बस्ती से राजपूत बस्ती तक, बभनियावं में दूबे बस्ती से धोबी बस्ती तक, मिर्जापुर के मौर्य और विश्वकर्मा बस्ती में, खोर में धोबी, लोहार और गुपता बस्ती में, हेमतमपुर में मौर्य बस्ती तथा उपाध्याय बस्ती गांव के पश्चिम तरफ, अनावलमें, बसगांवां में, इनायतपुर में राजभर, मौर्य और हरिजन बस्ती में, गौसपुर अशोकनगर में खरवार, गोंड, पासवान और मौर्य बस्ती में, उकनीवीरम राय में धोबी, कोहार, ब्राह्मण और राजपूत बस्ती में, जमुरखा, कोहना कमालपुर, बहेरी, गोपालपुर, सेवखरी, सिरकलपुर, ककरैत, ओयरचक, असना, परशुरामपुर, खुरहट, भोलापुर, मचवा, अरंगी और मथुरापुर में विद्युतीकरण कराना है। इसी तरह सकलडीहा विधान सभा में पूरा विजयी, जूड़ा हरधन में पूर्वा मड़ई में, मारुफपुर, दरियापुर दलित बस्ती, कोड़रिया के भैसापुर में, सरेसर, ककहरी के चौहान बस्ती में, डेवढिल में संदीप तिवारी के घर से सूर्यभान तिवारी के घर तक, बसनी में, बहबलपुर ब्राह्मण बस्ती में, महेशुआ नई बाजार की राजभर बस्ती में, धनउर में धोबी, विश्वकर्मा बस्ती में, तेनुअट बेलारपुर संपर्क मार्ग, सकलडीहा बाजार के उत्तर पूर्व मिश्रित बस्ती में, डेढ़ावल में दुर्गा माता मंदिर के पास, चहनियां मल्लाह बस्ती, पंडुकपुर, रौना, मलेहटा, ककरही कला में विद्युतीकरण कराना है। इसी तरह मुगलसराय विधान सभा के धपरी में संता सोनकर के घर से डीहबाबा के मंदिर तक, रोहड़ा में अशोक बिंद के घर से बिंदू के घर तक, हसनपुर कम्हरिया में राजपति बिंद के घर से प्रभुनरायन बिंद के घर तक विद्युतीकण कराना है। इसी तरह मछरिया, दवई, महेवापर, कम्हरिया, मन्नापुर, फत्तेपुर, कटेसर, सहजौर, छेमिया, बहादुपुर मे अधूरे काम को पूरा कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed