फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Sports Festival winners honored

चंदौली खेल महोत्सव के विजेताओं को किया सम्मानित

Mon, 14 Sep 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Chandauli Sports Festival winners honored
पीडीडीयू नगर। स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ चंदौली एवं क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित चार दिवसीय वर्चुअल चंदौली खेल महोत्सव के विजेताओं को रविवार को नगर के कैलाशपुरी शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। बॉक्सिंग, रस्सी कूद, दौड़, योग प्रतियोगिता के विभिन्न कैटेगरी से विजेता 54 खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आरपीएफ निरीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि युवा पढ़ाई के साथ खेल को ईमानदारी पूर्वक अपना कर इसे कैरियर के तौर पर आगे बढ़ सकते है। विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग काशी प्रांत सहसंयोजक अनिल गुप्ता गुड्डू , प्रदेश मंत्री युवा उद्योग व्यापार मंडल चंद्रेश्वर जायसवाल, डॉ. एसएन पांडेय ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अध्यक्षता कर रहे डॉ. केएन पांडेय ने एसोसिएशन से जुड़े खिलाड़ियों के लिए निशुल्क चिकित्सा परामर्श सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। संस्था के टेक्निकल डॉयरेक्टर विनय कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों के लिए एक बॉक्सिंग रिंग की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिला महासचिव एवं क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष कुमार नंदजी और जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफिसियल सचिव विकास राज ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्था के अध्यक्ष डॉ अनिल यादव ने किया।
विज्ञापन

चार दिवसीय वर्चुअल चंदौली खेल महोत्सव में आकाश यादव, हैप्पी सिंह, नीलम सिंह चौहान, विनोद कुमार, ओम चौहान, दीक्षा शर्मा, राज पटेल, धनंजय कुमार, अनुराग तिवारी, अभिषेक सिंह, रोहित यादव को बॉक्सिंग में, संजना मौर्या, वंदना सिंह, शिवम प्रजापति, अक्षत आर्य, पलक्सा, दिलीप कुमार, अलका मौर्य, प्रताप कुमार, निखिल कुमार, विवेक कुशवाहा, मोहित सिंह को योग में, विशाखा पटेल, रितेश प्रजापति, जिया पटेल, गौतम सिंह यादव, श्याम बली, दिव्य प्रकाश, विवेक यादव, त्रिभुवन, संदेश निषाद, रोहित प्रजापति, राहुल यादव को रस्सी कूद में मेडल मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed