फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli Special camps will be held on October 17 and 24 for inclusion of names in electoral roll

चंदौली: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्तूबर को लगेंगे विशेष कैंप, भरवाया जाएगा फॉर्म-6

Fri, 16 Oct 2026 09:39 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: किशन चौबे Updated Fri, 16 Oct 2026 09:39 PM IST
सार

चंदौली में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के तहत 17 और 24 अक्टूबर को जिले के 1691 मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। सुबह 10 से शाम चार बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे और पात्र लोगों से फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। पहली बार वोट देने वाले युवाओं, नवविवाहित महिलाओं, बेघर और वंचित वर्ग के लोगों के नाम जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा। अंतिम मतदाता सूची चार जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।
 

विज्ञापन
Chandauli Special camps will be held on October 17 and 24 for inclusion of names in electoral roll
एसआईआर, चंदौली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जिले के 1691 मतदेय स्थलों पर 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे। सुबह 10 से शाम चार बजे तक चलने वाले इन कैंपों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। छूटे हुए मतदाताओं, पहली बार मतदान के योग्य युवाओं, नवविवाहित महिलाओं, बेघर और अन्य पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। प्रशासन ने राजनीतिक दलों से भी पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने और मतदेय स्थलों को लेकर आपत्ति व सुझाव 18 अक्टूबर तक देने को कहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को एडीएम न्यायिक रतन वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें राजनीतिक दलों और प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण की कार्ययोजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जर्जर मतदेय स्थलों का हो रहा सत्यापन
एडीएम न्यायिक ने बताया कि प्रदेश में हाल में आई बाढ़ और अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त और जर्जर मतदेय स्थलों का दोबारा भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन के आधार पर 19 अक्टूबर तक नया आलेख तैयार किया जाएगा। राजनीतिक दलों से कहा गया कि मतदेय स्थलों को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव हो तो 18 अक्टूबर तक अपने दल के लेटर पैड पर उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉर्म-6 के साथ अब शपथपत्र जरूरी नहीं
बैठक में मतदाता पंजीकरण से जुड़े नियमों में बदलाव की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 के साथ अब शपथपत्र देने की आवश्यकता नहीं होगी। निर्धारित दो फोटोयुक्त दस्तावेजों के आधार पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।

Trending Videos

बेघर और वंचित लोगों के भी जुड़ेंगे नाम
विशेष अभियान के दौरान ऐसे लोगों को भी मतदाता सूची से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा, जिनके नाम अब तक दर्ज नहीं हो पाए हैं। इनमें पहली बार मतदान करने वाले युवा, नवविवाहित महिलाएं, बेघर लोग, रैन बसेरों में रहने वाले और श्रमिक कॉलोनियों में निवास करने वाले लोग शामिल हैं।
बीएलओ विशेष कैंप में मौजूद रहकर पात्र लोगों से आवेदन प्राप्त करेंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

चार जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
भारत निर्वाचन आयोग ने एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दो नवंबर 2026 को मतदेय स्थलों का अनुमोदन होगा। 12 नवंबर को निर्वाचक नामावली का आलेख प्रकाशित किया जाएगा।
इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इस दौरान नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए निर्धारित प्रपत्रों का इस्तेमाल किया जा सकेगा। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed