फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli SOG picks up celrk of Transport Department in varanasi in stolen vehicle registration case

वाराणसी: परिवहन विभाग के बाबू को चंदौली एसओजी ने उठाया, मच गया अपहरण का शोर

Wed, 03 Nov 2021 12:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 12:14 AM IST
सार

चंदौली की एसओजी ने मध्य प्रदेश से चोरी के भारी वाहनों को जब्त किया है। जांच में पता चला कि कई वाहनों का रजिस्ट्रेशन बाबतपुर परिवहन कार्यालय में हुआ है। 

विज्ञापन
Chandauli SOG picks up celrk of Transport Department in varanasi in stolen vehicle registration case
परिवहन कार्यालय - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मध्य प्रदेश से चोरी के वाहनों के रजिस्ट्रेशन मामले में मंगलवार को परिवहन विभाग के एक लिपिक को चंदौली की एसओजी ने उठा लिया। सादे वेश में चार-पांच की संख्या में आए युवकों ने चार पहिया वाहन में लिपिक को उठाया तो अपहरण का शोर मच गया।

विज्ञापन


वहीं छह घंटे की पूछताछ के बाद लिपिक को छोड़ दिया गया। बाद में मालूम चला कि चंदौली पुलिस ने उठाया तो परिवहन कार्यालय में खलबली मच गई।  चंदौली की एसओजी ने मध्य प्रदेश से चोरी के भारी वाहनों को जब्त किया है। जांच में पता चला कि कई वाहनों का रजिस्ट्रेशन बाबतपुर परिवहन कार्यालय में हुआ है।
विज्ञापन


इसमें टैक्स एवं रजिस्ट्रेशन विभाग में कार्यरत मकबूल आलम अंसारी का नाम सामने आया। इस पर एसओजी की टीम ने विभाग के बाहर जाल बिछाया। दोपहर 2.30 मिनट पर लिपिक जैसे ही अपनी कार में बैठकर हाईवे पर पहुंचा ही था कि बिना नंबर वाले दो वाहन कार के सामने आकर रुक गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों से निकले कुछ लोगों ने पहले कार के चालक को उतारा, उसके बाद लिपिक को वाहन में बैठाकर फौरन वहां से निकल गए। लिपिक की कार भी अपने साथ ले गए। एसओजी प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि लिपिक को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि शक के आधार पर लिपिक को एसओजी ने हिरासत में लिया था। लिखित सूचना आने पर इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed