फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Chandauli police tops in resolving complaints for the third time

Chandauli News: शिकायतों के समाधान में चंदौली पुलिस तीसरी बार अव्वल

Fri, 08 Nov 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Chandauli police tops in resolving complaints for the third time
चंदौली। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समाधान में चंदौली पुलिस को पूरे प्रदेश में तीसरी बार पहली रैंक मिली है। महिला थाने को छोड़कर जिले के सथी 15 थानों को 115 में से पूरे 115 अंक अंक प्राप्त हुए हैं। तीनाें बार तमगा एसपी आदित्य लांग्हे के कार्यकाल में प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन


एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि बीते अक्तूबर की रैकिंग में 115 में से पूरे 115 अंक प्राप्त कर पूर प्रदेश में जिले को पहला स्थान मिला है। जनसुनवाई पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पुलिस कार्यालय में गठित आईजीआरएस सेल की टीम संबंधित थानों पर ऑनलाइन भेजी की जाती है। सभी थाना प्रभारियों की ओर से मिलने वाली सभी शिकायतों का समाधान संबंधित विभाग के साथ मिलकर किया जाता है। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई से शिकायतकर्ता संतुष्ट है कि नहीं इसकी प्रतिक्रिया भी पुलिस कार्यालय से लिया जाता है।
विज्ञापन

जनसुनवाई पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक अक्तूबर में जिले भर से तीन हजार ज्यादा शिकायतें आई थीं। इनमें सबसे ज्यादा एक हजार जमीन विवाद, महिलाओं को मिलने वाली पेंशन, पीएम किसान सम्मान निधि, आवास और महिला अपराध से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से ढाई हजार से ज्यादा शिकायतों का समाधान संबंधित विभागों के सहयोग किया गया। वहीं, करीब 500 शिकायतों की जांच और निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-

पहले भी दो बार मिल चुका है पहला स्थान
आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में चंदौली जिले को अगस्त और सितंबर में भी पहली रैंक मिली थी। यह तीसरा मौका है, जब यह गौरव फिर हासिल हुआ। जिले में कुल 16 थाने हैं। इनमें एक महिला थाना भी है। सभी थानों से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के हिसाब से रैंक तय की जाती है। इसमें सभी 15 थानों को 90 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed