{"_id":"6a5a3d733ba6990752028c1f","slug":"chandauli-police-arrested-three-swindlers-accused-of-stealing-five-thousand-rupees-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: ऑटो में बैठाकर जेब से उड़ाए पांच हजार रुपये, चंदौली पुलिस ने तीन टप्पेबाजों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: ऑटो में बैठाकर जेब से उड़ाए पांच हजार रुपये, चंदौली पुलिस ने तीन टप्पेबाजों को दबोचा
Fri, 17 Jul 2026 08:04 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:04 PM IST
सार
Chandauli News: ऑटो में बैठाकर जेब से पांच हजार रुपये उड़ाने वाले तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से बिना नंबर प्लेट का ऑटो और नकदी बरामद किया गया है। आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली कोतवाली पुलिस ने यात्रियों को झांसा देकर टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए पांच हजार रुपये और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट का ऑटो बरामद किया है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, धीना थाना क्षेत्र के भैसाकला निवासी अनिल कुमार शुक्ल 16 जुलाई को सकलडीहा रोड पुल की ओर से कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने कचहरी का रास्ता पूछने के बहाने उन्हें ऑटो में बैठा लिया। कचहरी गेट के पास पहुंचने पर चालक और उसके साथियों ने उन्हें बातचीत में उलझाकर जेब से पांच हजार रुपये निकाल लिए और भागने लगे। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की मदद से ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
मामले में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान पुलिस ने पूछताछ के आधार पर चालक के दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश मौर्य (22 वर्ष) निवासी शिवपुर थाना अदलहाट, बृजभान (21 वर्ष) निवासी हाजीपुर अदलहाट तथा दीपक उर्फ किसमिस (22 वर्ष) निवासी जमुआ बाजार थाना कछवां, जनपद मिर्जापुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; चंदौली पुलिस का एक्शन: लूटकांड का खुलासा कर दो शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, कार में सोते समय लूटी थी चेन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीधे-साधे यात्रियों को ऑटो में बैठाकर बातचीत में उलझाते थे और मौका मिलते ही उनकी जेब से नकदी निकाल लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पांच हजार रुपये तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट का ऑटो बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।