फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli newsw

शिवधनुष के टूटते ही लगे हर-हर महादेव व जय श्रीराम के नारे

Wed, 30 Oct 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
chandauli newsw
कंदवा। क्षेत्र के अमड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार की रात रामलीला समिति के बैनर तले गांव के युवकों ने धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का आकर्षक मंचन किया गया। इस एक दिवसीय रामलीला में भगवान श्रीराम की गुरु भक्ति व भाई के प्रति मर्यादा के निर्वहन का मंचन देख श्रद्धालु निहाल हो उठे। शिवधनुष के टूटते ही पंडाल में हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारे लगे।
विज्ञापन

गांव में वर्ष से दीपावली के अगले दिन एक दिवसीय रामलीला होती है। गांव के उत्साही युवक ही इसमें पत्र बनते हैं। रामलीला में धनुष यज्ञ और परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला हुई। लीला का आरंभ सीता स्वयंवर के साथ हुआ। दरबार में महाराज जनक व महर्षि विश्वामित्र के साथ श्रीराम अनुज लक्ष्मण के साथ विराजमान थे। पराक्रमी राजाओं ने भगवान शिव के धनुष को तोड़ने का प्रयास किया पर वे धनुष को हिला भी नहीं सके। उसके बाद राजा जनक ने तमाम उलाहना दी। जनक की तीखी बातें सुनकर लक्ष्मण क्रोधित हो उठते हैं राम क्रोधित लक्ष्मण को शांत करते हैं। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर राम धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष बीच से टूट जाता है। माता सीता हाथ में जयमाल लेकर राम की ओर बढ़ती हैं और उनके गले में जयमाल डाल देती हैं। तभी परशुराम पहुंचते हैं। और परशुराम-लक्ष्मण संवाद होता है। राम उन्हें शांत कराते हैं। अपनी शंका दूर होने पर परशुराम उन्हें आशीर्वाद देकर वापस लौट जाते हैं। इस दौरान डा. समर बहादुर सिंह , बलराम पाठक, अनिल सिंह, प्रमोद कुमार, पवन जनसेवक, अंशुमान सिंह, संजय सिंह, रामकिशुन, मृत्युंजय चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed