फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   chandauli news

नालों की खोदाई शुरू जलभवराव से मिलेगी निजात

Fri, 10 Jan 2020 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
chandauli news
नियामताबाद। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) की ओर से औद्योगिक क्षेत्र की जल निकासी के लिए क्षेत्रीय नालों की खोदाई की जा रही है। इससे औद्योगिक क्षेत्र और किसानों के खेतों में होने वाले जलभराव से निजात मिलेगी।बृहस्पतिवार को विधायक साधना सिंह ने भी विभागीय अधिकारियों के साथ नाला खोदाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिया कि काम में लापरवाही न हो और नाले की सफाई हो जिससे कि समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र की जल निकासी के लिए पचास लाख रुपए की धनराशि से क्षेत्रीय नालों की खोदाई हो रही है। बरसात में जलभराव की समस्या से जूझ रहे क्षेत्र के चन्दरखा, हिसामपुर, महेवा, बिलारीडीह, गोधना, गौरी, गंगेहरा, बौरी, बुधवार, नियामताबाद, सिरसी, हसनपुर, रामपुर, सरने आदि गांव के किसानों इसी के साथ अन्य नालों की खोदाई किए जाने की गुहार पिछले दिनों विधायक साधना सिंह से आग्रह किया था। जिनकी मांग पर विधायक साधना सिंह विभागीय अधिकारियों के साथ खोदाई स्थल पर पहुंची। किसानों की जलभराव की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। सिंचाई विभाग के बंधी प्रखंड के अधिशासी अभियंता पवन कुमार अग्रहरि ने बताया कि खोदाई कार्य के लिए यूपीएसआईडीसी के डिपॉजिट ग्रांट से पचास लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई है। खोदाई का कार्य करीब 15 किलोमीटर तक होगा। इससे औद्योगिक क्षेत्र सहित इसके आसपास पड़ने वाले क्षेत्रों की जलनिकासी की समस्या दूर होगी। क्षेत्रीय किसानों ने विधायक व अधिकारियों को कोटवा ड्रेन की खोदाई की भी मांग की। इस मौके पर सहायक अभियंता विनय सिंह, राघवेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, उदय प्रताप, अरुण सिंह मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed