{"_id":"5e0f92b88ebc3e87e86b2b13","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns503092043","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्के मकान के बाहरी हिस्से को तोड़ते हुए पोल से टकराया ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्के मकान के बाहरी हिस्से को तोड़ते हुए पोल से टकराया ट्रक
विज्ञापन
सकलडीहा। थाना क्षेत्र के तेंदुईपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर मकान के बाहरी हिस्से को तोड़ते हुए विद्युत पोल से जा टकराया। घटना के बाद ट्रक का चालक व खलासी पिटाई के डर से मौके से फरार हो गए। बाद में ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा दिए जाने की मांग के साथ नो इंट्री में ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाए जाने की मांग की है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट हुई है।
नो इंट्री के बाद भी ट्रक चोरी छिपे तरीके से क्षेत्र में प्रवेश कर रहे है। जिसके चलते आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे अलीनगर की ओर से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और रामाश्रय चौहान मकान के बाहरी हिस्से को क्षतिग्रस्त करता विद्युत पोल से जा टकराया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसी प्रकार भागकर जान बचाई। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से खलासी व चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान आसपास कई लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने रामाश्रय को उसकी क्षति का मुआवजा दिए जाने के साथ क्षेत्र में ट्रकों की आवाजाही पर पाबंदी लगाए जाने की मांग की है। इस दौरान गोलू चौहान ,अवधेश चौहान,चंदन, धर्मेन्द्र, कल्लू, अमित, मिठ्ठू मौजूद रहे।
सकलडीहा। तेंदुईपुर गांव निवासी रामाश्रय के बाहरी हिस्से में भी उसके परिवार के लोग रहते थे। उसने बताया कि घटना से थोड़ी देर पहले परिवार के लोग वहां से निकलकर पास में बैठकर अलाव ताप रहे थे। यह तो संयोग ही रहा कि उसमें कोई नहीं था। बता दें कि 01 जनवरी 2019 को इलिया थाना क्षेत्र के माल्दाह गांव में पशु लदा ट्रक मड़ई में जा घुसा था। जिसमें छह लोगों की मृत्यु हो गई थी।