{"_id":"5dfa7d868ebc3e87ee3bb115","slug":"chandauli-news-chandauli-news-vns500405720","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीवाल में खोर व कबड्डी में नोनार की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालीवाल में खोर व कबड्डी में नोनार की टीम बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। नेहरू युवा खेल मंत्रालय की ओर से दो दिवसीय बालक और बालिका वर्ग में कबड्डी और बालीवाल प्रतियोगिता का बुधवार को रैपुरा गांव में शुभांरभ हुआ। इसमें कुल 14 टीम के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का उद्धाटन बीडीओ गुलाब चंद्र सोनकर ने फीता काटकर किया। पहले दिन बालिका टीम की कबड्डी प्रतियोगिता हुई जिसके फाइनल मुकाबले में रैपुरा को छह अंक से हराकर नोनार की टीम विजेता रही। वही बालक वर्ग में जमुनीपुर की टीम ने 16 अंक पाकर चार अंकों से मनिहरा की टीम को पराजित किया। इसके अलावा बालीवाल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में खोर व बालक वर्ग में नदरा की टीम विजेता रही।
मुख्य अतिथि बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में भी प्रतिभा का भंडार छिपा होता है। ये प्रतिभाएं गांव से होकर उंचाईयों तक पहुंचती हैं। वही विशिष्ट अतिथि हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि लड़कियों ने खेलकूद में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। अंत में हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष रामदयाल यादव रिंकू ने अतिथियों को मालाफूल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मनोज यादव, मुकुंद लाल मौर्य, राजेश्वर प्रसाद, जयशंकर सिंह, रूपेश सिंह सोनू, रामबली, महेश, अजय राय, मनीष श्रीवास्तव, पीयूष, सोनू यादव, सल्टू यादव आदि मौजूद रहे।